
धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर में सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। एक युवक की गर्दन धड़ से अलग होकर 80 फीट दूर जा गिरी। पॉलीथिन में लपेटकर दोनों के शवों को अस्पताल ले जाना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार शाम 7 बजे बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर हुई। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान दशरथ (30) के रूप में हुई। वह झगतीपाड़ा पुलिस चौकी सारंगी का रहने वाला था। दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
सूचना मिलते ही एएसआई दिनेश सिसोदिया और आरक्षक विक्की कुशवाह मौके पर पहुंचे। फोरलेन कंपनी की एंबुलेंस और 108 एंबुलेंस को भी बुलाया गया। दोनों शवों को बदनावर सिविल अस्पताल भेजा गया है। मंगलवार सुबह दोनों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
You may also like
आज का कन्या राशिफल, 29 मई 2025 : पार्टनरशिप में बिजनेस करने से बचें, वाहन सावधानी से चलाएं
आज का सिंह राशिफल, 29 मई 2025 : आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मन की बात हर किसी से न करें साझा
कोई डिफ्यूज करता है बम, तो कोई आग में करता है जंप...ये हैं दुनिया की 5 सबसे खतरनाक जॉब्स
इस चीज का करें सेवन, मोटापा हो जाएगा हमेशा के लिए छूमंतर
आज का कर्क राशिफल, 29 मई 2025 : करियर में पाएंगे बड़ी तरक्की, सेहत का रखें ख्याल