समस्तीपुर। नगर परिषद ताजपुर के सफाईकर्मी रविवार से हड़ताल पर चले गए, जिससे पूरे शहर में सफाई कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। दीपावली पूर्व सफाई को लेकर विशेष तैयारी की जा रही थी, लेकिन अचानक हुई हड़ताल से जगह-जगह कचरे के अंबार लग गए हैं।जानकारी के अनुसार, रविवार को कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी ने सब्जी मंडी स्थित पोखर क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान उनके द्वारा सुपरवाइजर और कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगा। नाराज कर्मियों ने विरोधस्वरूप ठेला और ट्रैक्टर में भरा कचरा नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर फेंक दिया। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, हड़ताल जारी रहेगी। बताया जाता है कि कार्यपालक पदाधिकारी पूर्व में भी ताजपुर नगर परिषद में पदस्थापित रह चुके हैं, और उस समय भी सफाईकर्मियों व वार्ड पार्षदों से विवाद की स्थिति बनी थी।
सफाई एजेंसी के संचालक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद कर्मियों से बातचीत की जा रही है। वहीं स्वच्छता प्रबंधक मिथुन कुमार ने कहा कि हड़ताल समाप्त कराने के लिए संवाद की प्रक्रिया जारी है। दूसरी ओर, कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर कर्मियों को केवल फटकार लगाई गई थी।
You may also like
उपराज्यपाल ने लद्दाख में तैनात भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली
इस महिला ने शरीर के एक जगह छोड़ कर पूरे` शरीर पर बना दिया टैटो , पहले थी दूध सी सफेद, अब हो गई नीली
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और विदेश मंत्री अनीता आनंद ने दीपावली पर शुभकामनाएं दीं
सुहागरात मनाने को बेताब था दिव्यांग पति, दुल्हन छत से` कूद भागने लगी, लेकिन भगवान ने दी ऐसी सजा..
पोते ने शिफ्ट करवाई दादा की 50 साल पुरानी झोपड़ी,` बोला- आखिरी निशानी को यूं ही नहीं टूटने देता..