
भोपाल । केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार, आज (गुरुवार) से पूरे देश में विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत होने जा रही है। यह अभियान 12 जून तक चलेगा। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में इस अभियान का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और फसल नवाचारों की जानकारी देना है। कृषि वैज्ञानिक गांवों में जाकर किसानों से संवाद करेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी देवेन्द्र ओगारे ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के सफल संचालन के लिए कृषि वैज्ञानिक, कृषि अधिकारी एवं सभी संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और उन्हें निर्देश दिए गए है कि राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं कृषि अभियांत्रिकी की तकनीकियों एवं कृषकों द्वारा किये जा रहे नवाचारों की जानकारी गांव-गांव और पंचायत स्तर पर जाकर विस्तार से दी जाए। अभियान सफल संचालन के लिए विकासखण्डवार, ग्राम पंचायत वार रूट चार्ट निधारित किया है।
अभियान के उद्देश्यों में- उन्नत कृषि तकनीकों और खरीफ मौसम में उपयुक्त फसलों की जानकारी दी जाएगी। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित खाद उपयोग हेतु किसानों को प्रशिक्षित करना। किसानों द्वारा किए गए नवाचारों से वैज्ञानिकों को अवगत कराना और अनुसंधान दिशा तय करना। प्राकृतिक खेती, फसल विविधिकरण और कृषि ड्रोन प्रौद्योगिकी का लाइव प्रदर्शन। धान की सीधी बुवाई और सोयाबीन मशीनीकरण जैसी उन्नत पद्धतियों का प्रचार-प्रसार एवं अभियान में कृषकों को प्रशिक्षित करने हेतु आडियों विजुअल माध्यमों को प्रयोग।
अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र/महाविद्यालय के वैज्ञानिक, आईसीएआर संस्थानों के विशेषज्ञ, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी, एन.पी.एस.एस. के पौध संरक्षण अधिकारी, प्रगतिशील किसान, कृषि उद्यमी, एफपीओ, एफआईजी और स्वयं सहायता समूहों के सदस्य शामिल होंगे।
You may also like
आईपीएल के क्लोजिंग सेरेमनी ने नहीं आएंगे सेना के प्रमुख, बीसीसीआई ने दिया था निमंत्रण
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर 'आप' को घेरा
'द ट्रेटर्स' में 'नेपो हसबैंड' कार्ड खेलेंगे राज कुंद्रा, बोले- 'दोस्त और दुश्मन के बीच अंतर होगा मुश्किल'
इस देश में बाढ़ ने मचाई गजब तबाही, कम से कम 88 लोगों की मौत, भारी बारिश ने बिगाड़े हालात
इंडियाएआई मिशन के तहत जीपीयू की संख्या बढ़कर 34,000 से अधिक हुई, एआई इकोसिस्टम को मिलेगा बढ़ावा: अश्विनी वैष्णव