
भाेपाल। शारदीय नवरात्रि का आज मंगलवार काे आठवां दिन है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन लोग अपनी कुलदेवी मां महागौरी की पूजा करते हैं और साथ ही कन्या पूजन भी हाेता है। नवरात्रि के मौके पर मध्य प्रदेश के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने महाष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा वन्दे वाञ्छितकामार्थं चन्द्रार्धकृतशेखराम्। सिंहारूढां चतुर्भुजां महागौरीं यशस्वीनीम्॥ शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जगज्जननी देवी महागौरी जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन है। उनसे सभी के लिए वैभव, धन-धान्य, शक्ति, सकारात्मकता और अभयता के आशीर्वाद की प्रार्थना है।
You may also like
RBI Monetary Policy: RBI ने ब्याज दरें नहीं बदलीं, रेपो रेट 5.5% पर बनी रहेगी
अमेरिका में शटडाउन से सरकारी कामकाज ठप, फंडिंग बिल पास नहीं करा पाए ट्रंप
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के व्यक्तित्व ने कई समाजसेवियों को प्रेरित किया: अमित शाह
हरियाणा : बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत, सीएम सैनी ने किए कई बड़े ऐलान
उत्तर प्रदेश : हमीरपुर में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ता समेत 6 गिरफ्तार