भोपाल। आज यानी कि 25 जून का दिन भारतीय लोकतंत्रात्मक शासन व्यवस्था के लिए काला अध्याय साबित हुआ है, वर्ष 1975 के तत्कालीन समय में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था, जिसमें प्रेस तक की स्वतंत्रता छीन ली गई थी, इसलिए इसे देश संविधान हत्या के रूप में हर वर्ष याद करता है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर इस दिन को याद करते हुए कहते हैं कि 1975 में देश में आपातकाल लागू किए जाने का घटनाक्रम हुआ था, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है। यह लोकतंत्र का काला अध्याय और लोकतंत्र पर धब्बा है। वास्तव में जिन लोगों ने इसे लगाया वे ही पूरी दुनिया में इस कलंक के लिए जिम्मेदार हैं। ये लोग कभी इससे बाहर नहीं आ सकते और इस कलंक से मुक्त नहीं हो सकते हैं। वहीं इस संबंध में मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 जून को इंदौर और 26 जून को भोपाल में लोकतंत्र सेनानियों की उपस्थिति में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे।
इससे पूर्व आज को दिन को याद करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। उस दौर में निरपराध लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया है। अनेक लोगों ने आपातकाल की पूरी अवधि में जेल में गुजारी। आपातकाल में लोगों पर बेइंतहा अत्याचार किए गए। कई प्रतिबंध भी लगाए गए। हमारे लोकतंत्र सेनानियों ने अनेक कष्ट सहे, लेकिन लोकतंत्र सेनानी लोकतंत्र की रक्षा के लिए अडिग रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र में आपातकाल के 50 वर्ष बाद यह एक सबक की तरह है। दोबारा कोई भी इस तरह के आपातकाल को लाने की हिमाकत न करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी जीवित लोकतंत्र सेनानियों को उनकी जिम्मेदारपूर्ण भूमिका के लिए बधाई दी है, जिनके कारण हमारा लोकतंत्र आज जिंदा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोकतंत्र सेनानी जिन्होंने निश्चित रूप अपने जीवन में इस ऐतिहासिक लड़ाई को लड़ा है उन्हें सदैव इतिहास में याद किया जाएगा। वास्तव में जिनके कारण आज भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है और दुनिया के बड़े गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ है। विभिन्न स्थानों पर काले दिवस के आयोजन की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपातकाल के भुक्तभोगी सदैव इसे याद रखेंगे साथ ही यह भी कामना है कि ऐसा खराब दिन कभी न आए।
You may also like
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन से जुड़ा टेंडर रद्द
बांदीकुई में डबल डेकर ट्रेन में संदिग्ध बैग से 'टिक-टिक' की आवाज, वीडियो में जानें मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
बांदीकुई में झूपड़ीन गांव में आधी रात को छह युवकों ने की फायरिंग, वीडियो में देखें गांव में मचा हड़कंप
उदयपुर में कोटड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की खस्ताहाल इमारत, वीडियो में जानें 500 छात्रों को जान का जोखिम
अजमेर में पलटन बाजार में छावनी परिषद ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर, वीडियो में देखें दो मंजिला इमारत ढहाई