जयपुर में आधी रात को एक बड़ा हादसा हो गया। सुभाष चौक इलाके में एक मकान गिरने की सूचना है। घर के लोग गहरी नींद में थे और तभी यह हादसा हो गया। मकान गिरने के बाद आधा दर्जन लोग अंदर फंस गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची। सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक अमित शर्मा ने बताया कि बारिश के पानी से मकान जर्जर हो गया था और सीलन के कारण मकान गिर गया। परिवार के 4 सदस्यों को बाहर निकाला गया। घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है।
घर में बंगाली प्रवासी रह रहे थे
जानकारी के अनुसार, जयपुर में यह हादसा करीब 2 बजे हुआ। एडिशनल एसपी दुर्ग सिंह ने बताया कि यह मकान बंगाल के कुछ प्रवासी लोगों ने किराए पर लिया था। जर्जर इमारत गिरने से 7 लोग दबे हुए हैं और कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में घायल हुए तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर है।
पिता-पुत्री की मौत, 19 लोग दबे
हादसे में पिता-पुत्री की मौत के अलावा, कुल 19 लोग मलबे में दबे थे। इनमें से 5 लोगों को नागरिक सुरक्षा दल ने समय रहते बचा लिया और उनकी जान बच गई। जबकि अन्य लोग खुद ही बाहर आ गए। मृतकों की पहचान प्रभात और 5 साल की बच्ची पियू के रूप में हुई है। सोनू, ऋषि, वासुदेव, सुगंधा और सुमित्रा घायल हैं।
You may also like
ENG vs SA 3rd ODI: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, यहां देखें Match Prediction और Probable Playing XI
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सुपर खबर: 3% बढ़ेगा DA, फटाफट जानिए कब मिलेगा तोहफा!
बागी 4: पहले दिन की कमाई ₹13.20 करोड़, टाइगर श्रॉफ की एक्शन धमाकेदार
नोटों के बंडल` और शराब. 48 लड़को के बीच 12 लड़कियां कर रही थी ये काम सीन देख उडे पुलिस के होश
नदी के पानी` पर चलती दिखी महिला तो पूजने लगे सारे लोग सच्चाई जान लोगों ने पकड़ लिया सिर