सिरोही जिले के वाण गांव के आसपास पिछले तीन-चार दिनों में तीन लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए की भूख-प्यास से मौत हो गई। तेंदुए के एक पैर में चोट थी, जिसके कारण वह शिकार नहीं कर पा रहा था। ऐसे में संभव है कि भूख-प्यास से उसकी मौत हुई हो। मेडिकल बोर्ड की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया।डीएफओ मृदुला सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन पहले सूचना मिली थी कि वाण गांव में एक तेंदुआ घूम रहा है और लोगों पर हमला कर रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू किए। रात एक बजे तेंदुआ लंगड़ाता हुआ पिंजरे में आया और वहीं लेट गया।
पैर में भी थी चोट
डीएफओ ने बताया कि तेंदुए के एक पैर में चोट थी, जिसके कारण वह शिकार नहीं कर पा रहा था। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। रात एक बजे तेंदुआ लंगड़ाता हुआ पिंजरे में आया और वहीं लेट गया। वन विभाग की टीम ने देखा कि वह काफी बीमार लग रहा था।
रात दो बजे पिंजरे में ही उसकी मौत हो गई। मृत तेंदुए को सिरोही वन विभाग की नर्सरी ले जाया गया। मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। जांच में पता चला कि पैर में चोट लगने के कारण वह शिकार नहीं कर पा रहा था। भूख-प्यास के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
You may also like
हार्ट अटैक के बढ़ते ख़तरे से युवा ख़ुद को कैसे बचाएं
कोटा में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! 600 रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं भी बंद होने से मचा हड़कंप
Job News: प्रोजेक्ट मैनेजर सहित इन पदों की भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन
job news 2025: स्टेनोग्राफर के पदों के लिए आप भी कर दें आवेदन, बचा हैं आपके पास एक दिन
खामेनेई को रास्ते से हटाएगा अमेरिका? ट्रंप का प्लान बी अफगानिस्तान-इराक से कितना अलग