Next Story
Newszop

झुलसाती गर्मी के बीच आ गई राहतभरी खबर! इस दिन राजस्थान में दस्तक देगा मानसून, जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Send Push

राजस्थान में 18 से 20 जून के बीच मानसून आएगा। आईएमडी ने इसकी भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने पहले मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है। सिंचाई विभाग मई के अंत से मानसून की तैयारियों में जुट जाएगा। जून में कंट्रोल रूम शुरू हो जाएगा। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही जरूरी इंतजाम करने होंगे। अजमेर जिले में हर साल 1 जून से 30 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहता है। सिंचाई विभाग के अधीन शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 50 से अधिक छोटे-बड़े बांध व तालाब हैं। इन जलाशयों में पानी की आवक के मार्गों की सफाई, खरपतवार हटाना, दीवारों, गेज व गेटों की मरम्मत करानी होती है। इस बार भी विभाग को यह काम करवाना है।

इतना आया जलाशयों में पानी
आनासागर 13, फॉयसागर 26.9, रामसर 11, गोविंदगढ़ 2.35, पुराना पुष्कर 6, खानपुरा तालाब 10.6, चौरसियावास 6.4, छोटा तालाब चाट किशनगढ़ 10.1, लाखोलाव हनुतिया 11, भीमसागर तिहारी 13.6, खीरसमंद रामसर 5.6, मदनसागर डीडवाड़ा 12.5, रनसमंद, नयागांव 12.2, पुष्कर 23.6, कोडिया सागर अरानी 9.5, सुख सागर सिरोंज 6, जवाहर सागर सिरोंज 8.2, सुरखेली सागर अरानी 8.5, विजयसागर लांबा 10.5, किशनसागर गागुंदा 9.9 फीट, नया सागर मोती 1.20।

पिछले वर्ष की वर्षा के आँकड़े
अजमेर 946, पुराना पुष्कर 806, गोविंदगढ़ 693, पुष्कर 676, नसीराबाद 1026, पीसांगन 788, मांगलियावास 859, गेगल 215, रूपनगढ़ 738, किशनगढ़ 602, श्रीनगर 537, बांदरसिंदरी 488, अरांई 886 (मिमी में)।

10 वर्षों में वर्षा (जिले में)
2014 – 545.8
2015 – 381.44
2016 – 512.07


2017 – 450
2018 – 355

2019 – 925.50
2020 – 425
2021 – 450
2022 – 490.8
2023 – 520.7
2024 – 712.31

Loving Newspoint? Download the app now