Next Story
Newszop

पूर्व CM अशोक गहलोत ने भजनलाल शर्मा को दे डाली बड़ी नसीहत, बोले- 'जनता की कसौटी पर खरा उतरना आसान नहीं'

Send Push

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कथित रूप से बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बच्चियों के साथ दुष्कर्म, अपहरण और हत्या हो रही है, जो चिंताजनक है। गहलोत रविवार को आगरा के पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन की दूसरी पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए ट्रेन से आगरा जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के गेट पर उनका स्वागत किया। 

गहलोत ने कहा कि आमजन भय के साये में जी रहा है, लेकिन राज्य सरकार खामोश है। मुख्यमंत्री को इन घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, क्योंकि जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अच्छा काम करें, ताकि भरतपुर का पूरे प्रदेश में नाम हो। मुख्यमंत्री को भरतपुर की चिंता करनी चाहिए। भरतपुर की जनता को सीएम से काफी उम्मीदें हैं। इस दौरान गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता जताई।

मुख्यमंत्री को अपने जिले की चिंता करनी चाहिए
गहलोत ने कहा कि भजनलाल शर्मा का सीएम बनना भरतपुर की जनता के लिए बड़े गर्व की बात है। मैं सीएम को शुभकामनाएं देता हूं और उनसे अपेक्षा करता हूं कि वे अच्छा काम करें, ताकि भरतपुर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने जिले की चिंता करनी चाहिए। भरतपुर की जनता को भजनलाल शर्मा से अपेक्षाएं हैं।

मेहनत करें, लेकिन काम की प्राथमिकता बदलें: गहलोत
उन्होंने कहा कि मैं सीएम से कहना चाहूंगा कि वे मेहनत करें, लेकिन काम की प्राथमिकता बदलें। कानून व्यवस्था को सुधारें। पूरे प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों की मूलभूत जरूरतों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रशासन गांव के संग और प्रशासन शहरों के संग अभियान चल रहे थे, उनमें काम हुआ। उन अभियानों को शुरू किया जाना चाहिए। सरकार को लंबित कार्यों को पूरा करना चाहिए। सरकार बदलने के बाद लोगों को पट्टे नहीं मिल पाए हैं।

Loving Newspoint? Download the app now