राजस्थान के पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने सिरोही-शिवगंज विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। विमोचन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मौजूद रहे।
राज्य मंत्री देवासी ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में सिरोही-शिवगंज क्षेत्र में करीब 1500 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। इन कार्यों में सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास शामिल है। क्षेत्र को कृषि महाविद्यालय की सौगात भी मिली है, जिसकी मांग आजादी के बाद से की जा रही थी।
कार्यक्रम में जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी और भाजपा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी भी मौजूद रहीं। भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने कहा कि स्थानीय विधायक देवासी को जनता ने भारी मतों से विजयी बनाया है। मुख्यमंत्री शर्मा और नड्डा ने राज्य मंत्री देवासी के कार्यों की सराहना की। भाजपा नेताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार 'सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास' के मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में और तेजी लाई जाएगी।
You may also like
'आंध्र किंग तालुका' के गाने 'नुव्वुंते चले' पर करोड़ों व्यूज, फैंस बोले– 'यह है असली रोमांस'
पुरी में दरिंदगी: नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, बेहतर इलाज के लिए एम्स दिल्ली रेफर
13 साल की हुई सितारा: महेश बाबू ने लाडली के नाम लिखा प्यारा सा संदेश
भारत का चाय निर्यात बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 2.58 लाख टन रहा
ENG vs IND 2025: अर्शदीप के चोटिल होने के बाद अंशुल कंबोज की हुई टीम इंडिया में एंट्री, खेल सकते हैं मैनचेस्टर टेस्ट