सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कल सोने की कीमत में तेजी और चांदी में गिरावट आई थी, लेकिन आज सिर्फ चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है, जबकि सोने की कीमत स्थिर है। इस बढ़ोतरी के बाद चांदी की कीमत एक बार फिर एक लाख रुपये के पार पहुंच गई है। इससे पहले चांदी की कीमत में गिरावट के कारण यह एक लाख रुपये से नीचे आ गई थी।
पहले जान लें बाजार के भाव
ज्वैलर पूरनमल सोनी ने बताया कि अब धीरे-धीरे स्थानीय स्तर पर सोने और चांदी की मांग में कमी आ सकती है। हालांकि वैश्विक स्तर पर निवेशक अभी भी कीमती धातुओं में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चांदी की मांग सोने से ज्यादा है। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की जानकारी जारी की है। आज सोने के भाव स्थिर हैं और चांदी के भाव में बदलाव हुआ है। अगर आप आज जयपुर सर्राफा बाजार से सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले बाजार के भाव जान लें। आज 29 मई को सोने और चांदी के ये हैं भाव।
चांदी की ओर रुख कर रहे लोग
जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव स्थिर हैं और चांदी के भाव में बदलाव हुआ है। आज शुद्ध सोने के भाव में कोई गिरावट या तेजी नहीं आई है, जबकि कल इसमें 300 रुपए की तेजी आई थी। इसके भाव 98,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर हैं। आभूषण सोने के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके भाव 92,100 रुपए प्रति दस ग्राम हैं। वहीं, कल 800 रुपए की गिरावट के बाद आज चांदी के भाव में 900 रुपए की तेजी आई है। अब चांदी के भाव 100,600 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। आभूषण विक्रेता पूरणमल सोनी ने बताया कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी के भाव कभी बढ़ सकते हैं तो कभी घट सकते हैं। शादियों का सीजन होने के कारण बाजार में सोने-चांदी की मांग बनी हुई है। सोने के भाव में तेजी के बाद लोगों का चांदी की ओर ज्यादा रुख हो रहा है।
You may also like
मॉर्निंग की ताजा खबर, 31 मई: रूसी S-400 ने किया F-16 का शिकार! पानी के मु्द्दे पर बौखलाया पाकिस्तान, बॉर्डर से सटे इलाकों में आज मॉक ड्रिल... पढ़ें अपडेट्स
बिहार से यूपी तक 'भाभी जी' का नेटवर्क, बेखौफ करती 'हेरोइन' का धंधा; 'भेष' वाली बात से NCB के उड़े होश
लेख: अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारकर क्या भारत को महान बनाएंगे ट्रंप? ग्लोबल टैलेंट को आकर्षित करने का बड़ा मौका
आज का वृश्चिक राशिफल, 31 मई 2025 : आज का दिन शुभ है, बस थोड़ा धैर्य से काम लें
आज का मीन राशि का राशिफल 31 मई 2025 : आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, रुके कार्य पूर्ण होंगे