राणा प्रताप सागर, कोटा बैराज, जवाहर सागर, माही बजाज सागर, बीसलपुर बांध, टोरडी सागर, पार्वती बांध में पानी की अच्छी आवक हुई है। आने वाले दिनों में इन बांधों में पानी की मात्रा और बढ़ेगी। जयपुर, अजमेर, टोंक, दौसा की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध में करीब 70 फीसदी पानी है।
प्रमुख बांधों में आया पानी, खुशियां लेकर आया
बांध | गेज | पानी का प्रतिशत |
राणा प्रताप सागर | 351.82 RL METER | 93% |
कोटा बैराज | 259.83 RL METER | 97% |
जवाहर सागर | 297.58 RL METER | 85% |
बीसलपुर बांध | 313.86 RL METER | 70% |
माही बजाज सागर | 275.00 RL METER | 64% |
5 प्रमुख बांधों में सबसे कम पानी
बांध | गेज | पानी का प्रतिशत |
मेजा डैम | 6.11 RL METER | 7% |
जवाई बांध | 5.26 RL METER | 15% |
छापरवाड़ा बांध | 5.88 RL METER | 16% |
जाखम डैम | 36.00 RL METER | 25% |
सरदार समंद बांध | 5.49 RL METER | 33% |
इन संभागों में बारिश की संभावना
राजस्थान में 15 जून से ही बांधों में पानी आना शुरू हो गया था। सबसे खास बात यह है कि जुलाई की शुरुआत में ही मानसून की जोरदार बारिश हुई थी। ऐसे में अभी जुलाई अगस्त का पूरा मानसून बाकी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर में बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर में भी मानसून की बारिश की संभावना है।
You may also like
जबरन वसूली के आरोप में गई तृणमूल नेता के पति की नौकरी, पुलिस कमिश्नरेट ने रातोंरात जारी किया आदेश
हावड़ा के नरसिंह कॉलेज में यौन उत्पीड़न का आरोप, टीएमसीपी नेता सौरव रॉय को तृणमूल का शो-कॉज नोटिस
ज्वाली में कार से 2 किलो 84 ग्राम चरस बरामद, दो गिरफ्तार
मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में चार उग्रवादी गिरफ्तार
थार ने बरपाया कहर, कई वाहनाें काे मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक की माैत, 2 घायल