Next Story
Newszop

भूकंप से कांपा राजस्थान! कुछ सेकंड की कंपन ने बढ़ा दी धड़कनें घरों से बाहर निकले लोग, जानिए तीव्रता और केंद्र

Send Push

जयपुर के अलावा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 9:03 बजे से लगभग 10 मिनट तक विभिन्न स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही कई जगहों पर लोग दहशत में अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। फिलहाल, किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से भूकंप की तीव्रता और केंद्र की जानकारी का इंतजार है।झुंझुनू और आसपास के कई इलाकों में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। धरती पर हल्का कंपन हुआ, जो कुछ सेकंड तक रहा। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण ज़्यादा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन लोगों ने धरती के कंपन को ज़रूर महसूस किया।

शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) में सुबह 9:05 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। अचानक हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

Loving Newspoint? Download the app now