जोधपुर शहर में खरीदारी करने आई एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई। महिला के साथ तीन अन्य महिलाएं भी थीं। चारों एक दुकान के बाहर खड़ी होकर बातें कर रही थीं। बातचीत करते-करते एक महिला के दुपट्टे में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
घटना शुक्रवार दोपहर कंडोई बाजार में हुई। चार महिलाएं खरीदारी करने आई थीं। उनके हाथों में बैग भी थे। महिलाएं एक दुकान के बाहर बातचीत करते हुए आगे बढ़ी थीं। इस दौरान आगे चल रही महिला के दुपट्टे में आग लग गई। उसने चीखते हुए अपना दुपट्टा फेंका। पीछे चल रही महिलाओं ने उसका दुपट्टा हटाया और अपने बाकी कपड़ों से आग बुझाई।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है
महिला के दुपट्टे में लगी इस रहस्यमयी आग का वीडियो सामने आया है। कई लोगों ने अफवाह फैला दी कि अत्यधिक गर्मी के कारण आग लगी है। त्रिपोलिया मोती चौक बाजार कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी ने भी कहा है कि गर्मी के कारण आग लगी है। हालांकि, आग किस कारण से लगी, यह बात सामने नहीं आई है।
You may also like
तेजस्वी ने ओवैसी के साथ खेल कर दिया, बिहार में बनेगा तीसरा मोर्चा
हर्षाली मल्होत्रा का साउथ सिनेमा में डेब्यू, 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी अब बनेंगी 'अखंडा 2' की जननी
राजस्थान के इस जिले में रातोंरात ढह गया तीन साल पहले बना पुल! टूटी 20 किलोमीटर की कनेक्टिविटी, हादसे से मचा हड़कंप
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव से पहले NDA के दो सहयोगी दल आमने-सामने, PM मोदी और नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ी
पश्चिम बंगाल में फिर सक्रिय हुआ मानसून, दक्षिण और उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी