अलवर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य यशवंत सिंह ने दिल्ली के औरंगजेब रोड स्थित अपना बंगला बेचकर गोल्फ लिंक्स में सौ करोड़ रुपए का नया शाही बंगला खरीदा है। यशवंत सिंह की उम्र 90 साल से अधिक है। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि औरंगजेब रोड स्थित बंगला कई बीघे में फैला हुआ था, जिसे इस उम्र में परिवार के लिए संभालना मुश्किल हो रहा था, इसलिए उन्होंने उस बंगले को बेचकर गोल्फ लिंक्स में मकान खरीद लिया।
जल्द ही गोल्फ लिंक्स स्थित मकान में शिफ्ट होंगे
यशवंत सिंह के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। परिवार अब जल्द ही गोल्फ लिंक्स स्थित मकान में बसने की तैयारी कर रहा है। यशवंत सिंह अपने समय में अच्छे टेनिस खिलाड़ी थे और उन्होंने अर्जुन अवॉर्ड एसोसिएशन में भी अपना योगदान दिया है। उनके तीनों बच्चे बेहतरीन स्क्वैश खिलाड़ी हैं और विदेशों में स्क्वैश प्रतियोगिताओं में देश के लिए कई पदक भी जीत चुके हैं।
7 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी और निगम कर जमा किया गया
सूत्रों के अनुसार यशवंत सिंह ने यह बंगला डीएलए 'द कैमेलियास' की अनु जिंदल से खरीदा है। पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार इस संपत्ति की कीमत 100 करोड़ रुपए तय की गई थी और इसके लिए 7 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी और निगम कर जमा किया गया है।
कांग्रेस नेता के सगे चाचा हैं यशवंत सिंह
अलवर से कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह के सगे चाचा हैं यशवंत सिंह। दिल्ली का लुटियंस जोन हमेशा से रुतबे और रसूख का प्रतीक रहा है। जब भी यहां कोई संपत्ति बेची या खरीदी जाती है तो वह चर्चा का विषय बन जाती है। अब अलवर का पूर्व राजपरिवार यहां नए आवास में रहेगा।
You may also like
(फोटो) जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने राज्यपाल से की भेंट
पूसीरे ने मानसून के दौरान ट्रेन परिचालन के लिए संरक्षा उपायों को किया सुदृढ़
बीटीसी चुनावः कोकराझार में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. सरमा
लोग राहत का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार, एक हफ्ते बाद भी नहीं पहुंची सरकार : जयराम ठाकुर
डा. राजन सिंह ने संभाला मंडी जोन के आयुष उपनिदेशक का कार्यभार