भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए थे। प्रतिका रावल ने अपनी 75 रन की पारी में 1 छक्का लगाया था। वहीं, स्मृति मंधाना ने अपनी 80 रन की पारी में 3 छक्के लगाए। हरलीन देओल ने 1 और ऋचा घोष ने 2 छक्के लगाए। कुल मिलाकर भारतीय टीम की तरफ से 7 छक्के लगे।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान एलिसा हिली ने अपनी 142 रन की पारी में 3 छक्के लगाए। फोएबे लिचफिल्ड, एल्सी पेरी, और एश्ले गार्डनर ने 1-1 छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 6 छक्के लगे।
कुल मिलाकर मैच में 13 छक्के लगे। महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में किसी मैच में लगे सर्वाधिक छक्कों का यह रिकॉर्ड है।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान एलिसा हिली ने अपनी 142 रन की पारी में 3 छक्के लगाए। फोएबे लिचफिल्ड, एल्सी पेरी, और एश्ले गार्डनर ने 1-1 छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 6 छक्के लगे।
Also Read: LIVE Cricket Scoreभारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में हरमनप्रीत एंड कंपनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भारतीय टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर चली गई है। भारतीय टीम का अगला मैच इंग्लैंड से है, जो टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही है।
Article Source: IANSYou may also like
अद्भुत हिटमैन! श्रेयस अय्यर ने ट्रॉफी रखी नीचे, फिर रोहित शर्मा ने जो किया, उसे देख इंटरनेट फटा जा रहा
PM किसान योजना, दिवाली से पहले 21वीं किस्त के रिलीज को लेकर जानें लेटेस्ट जानकारी, मिलेगी राहत या करना होगा इंतजार
नितांशी गोयल और आनंद देवरकोंडा की नई तेलुगु फिल्म 'तक्षकुडु' का फर्स्ट लुक जारी
करूर भगदड़ : सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के दिए आदेश, पूर्व न्यायाधीश करेंगे जांच की निगरानी
राजस्थान के इस अस्पताल की बदलेगी तस्वीर, 191 करोड़ मंजूर; छत पर हेलीपैड भी बनेगा