भारत में प्राचीन काल से महादेव की पूजा का महत्व रहा है। अनेक राजाओं ने शिव मंदिरों का निर्माण किया और कई स्थानों पर महादेव ने स्वयं दर्शन दिए। हाल ही में छत्तीसगढ़ में एक अद्भुत घटना घटी।
यहां रायपुर के एक गांव में महादेव की एक 1000 साल पुरानी सोने की मूर्ति प्राप्त हुई है।
मूर्ति के आसपास कई सांप भी पाए गए। ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मूर्ति को अपने कब्जे में लिया। अब इस मूर्ति को देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। थानाधिकारी चंपाराम बारड ने बताया कि रतनपुर गांव में रेल पटरी के पास से यह प्रतिमा बरामद की गई है। यह शिव की मूर्ति बेहद सुंदर और आकर्षक है, जो सोने से बनी हुई है।
शिक्षाविद छैलसिंह देवड़ा ने बताया कि मूर्ति अंदर से खोखली है और इसे शिवलिंग के ऊपर स्थापित किया जाएगा। इसकी चमक देखकर यह सोने की प्रतीत होती है। इस शिव प्रतिमा का वजन 30 किलो 300 ग्राम है और इसकी ऊंचाई सवा दो फुट है। मूर्ति के सिर पर जटाओं में गंगा मैया और गले में नागदेव भी बहुत सुंदर दिख रहे हैं। ग्रामीणों को यह मूर्ति जूट के बोरों में मिली थी और बाद में इसे गांव के शिव मंदिर में स्थापित किया गया था।
You may also like
ज़िम्बाब्वे की टेस्ट तैयारी को झटका, काउंटी XI के खिलाफ मिली 138 रन से हार
19 मई 2025 राशिफल! आज इन राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, ग्रहों की चाल ला सकती है अनचाही परेशानियां
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर अली ख़ान महमूदाबाद की गिरफ़्तारी पर जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन ने क्या कहा
बड़ी खबर LIVE: सोलापुर में लगी आग से अबतक 8 लोगों की मौत, 17 घंटे में पाया गया काबू
ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM Modi की पहली राजस्थान यात्रा! करेंगे कई बड़ी घोषणाएं, जानिए आम जनता को कैसे मिलेगा लाभ