तुला संक्रांति 2025
Tula Sankranti 2025 Daan: तुला संक्रांति का पर्व एक महत्वपूर्ण अवसर है, जब सूर्य देव शुक्र ग्रह द्वारा शासित राशि तुला में प्रवेश करते हैं। इस दिन गंगा स्नान और सूर्य की पूजा का विशेष महत्व है, जिससे आरोग्य और करियर में सुधार की प्राप्ति होती है।
इस दिन दान का भी विशेष महत्व है। धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि तुला संक्रांति पर कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से जीवन की समस्याएं समाप्त हो जाती हैं और बिगड़े कार्य सफल होते हैं। आइए जानते हैं तुला संक्रांति पर दान के लिए कौन-कौन सी चीजें महत्वपूर्ण हैं।
तुला संक्रांति कब मनाई जाएगी? ( Tula Sankranti 2025 Kab Hai)ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 15 नवंबर तक वहीं रहेंगे। इसी दिन तुला संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इसके बाद 16 नवंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि में जाएंगे।
दान की जाने वाली चीजें ( Tula Sankranti Daan) वस्त्र दानतुला संक्रांति पर जरूरतमंदों को वस्त्र दान करना चाहिए। इस दिन वस्त्र दान करने से व्यक्ति के बिगड़े काम बनते हैं और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
अन्न दानइस दिन अन्न का दान करना भी शुभ माना जाता है। अन्न दान से माता अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और घर में अन्न का भंडार बना रहता है।
तामपत्र का दानतुला संक्रांति पर ताम्रपत्र का दान करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता समाप्त होती है।
जूतों और छाते का दानइस दिन जूतों का दान करने से अच्छे दिनों की शुरुआत होती है। छाते का दान करने से जीवन में सफलता और तरक्की मिलती है।
ये भी पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतरेस पर घर लाएं ये चीजें, होगा मां लक्ष्मी का आगमन!
You may also like
SA-W vs BAN-W Match Prediction, ICC Women's World Cup 2025: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश! यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी
Qualcomm CEO क्रिस्टियानो आर अमोन से मिले पीएम मोदी, भारत में AI और सेमीकंडक्टर ग्रोथ पर हुई चर्चा
Muhammad Yunus On Attack On Hindu Community: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों पर अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने बोला सफेद झूठ, भारत पर ही मढ़ दिया आरोप
गाजा से संघर्ष विराम के बाद छोड़े गए बंधकों से इजरायल में मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप, संसद में देंगे भाषण
IND vs WI 2nd Test: कुलदीप यादव का कहर, पहली पारी में बड़े अंतर से पिछड़ने की दहलीज पर वेस्टइंडीज