आप ने देखा होगा कि कुछ बीवियाँ अपने पतियों को अपनी उंगली पर नचाती है। पति भी उनके इशारे पर कठपुतली की तरह नाचते रहते हैं। दरअसल इसमें सारी गलती पतियों की ही होती है। वह अपनी पत्नी से कुछ खास बातें साझा कर देते हैं। फिर वह उसका फायदा उठा लेती है। महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य (Chanakya) ने भी अपनी चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में इसका जिक्र किया है। उनके अनुसार पति को पत्नी को कुछ खास बातें कभी नहीं बतानी चाहिए।
पत्नी को भूलकर भी ना बताएं ये बातें1. यदि कोई आपका अपमान कर दें या सबके सामने आपकी इज्जत उतार दे तो ये बात किसी के साथ शेयर ना करें। वह आपकी इस बात का मजाक उड़ा सकता है। आपके इस राज को सबके साथ साझा करने की धमकी देकर आपसे कुछ भी करवा सकता है। ये बात अपनी बीवी को भी नहीं बतानी चाहिए। स्थिति के अनुसार वह भी आपको इसे लेकर ताने मार सकती है। आपको सबके सामने नीचा दिखा सकती है।
2. चाणक्य नीति की माने तो इंसान को अपनी कमजोरियों के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। यदि आप अपनी कमजोरी दूसरों के सामने दर्शाएंगे तो वह शख्स उसका लाभ उठाने में देरी नहीं करेगा। फिर वह आपकी कमजोर नस दबाकर आपसे जो चाहे वह काम करवा लेगा। वह आपकी कमजोरी को जगजाहिर कर आपको नीचा भी दिखा कसता है। इसलिए अपनी कमियां दोस्त-रिश्तेदारों से ही नहीं बल्कि बीवी से भी छिपाकर रखनी चाहिए।
3. आचार्य चाणक्य की माने तो अपने दान को भी हमेशा गुप्त रखना चाहिए। यदि आप दान के बारे में बीवी को बताएंगे तो वह आपको ताने मार सकती है। कह सकती है कि दान के लिए पैसे हैं लेकिन मेरी जरूरतों के लिए नहीं। इसके अलावा दान का ज्यादा डिंडौरा पीटा जाए तो उसका महत्व खत्म हो जाता है। ऐसे में अपने दान और महत्व को गुप्त रखने में ही भलाई है।
4. एक पति को कभी भी अपनी पत्नी को असली कमाई नहीं बतानी चाहिए। यदि आप उसे अपनी इनकम के सभी सोर्स बता देंगे तो वह आपसे और अधिक पैसों की मांग करेगी। उसके खर्चे और बढ़ जाएंगे। आपकी सेविंग कम हो जाएगी। उसे किसी चीज की जरूरत ना हो तो भी वह उन पैसे से उसे खरीद लेगी।
5. पति को अपनी पत्नी को कभी भी पुराने प्रेम प्रसंग से जुड़े रिश्तों के बारे में नहीं बताना चाहिए। इससे पति और पत्नी के बीच झगड़े हो सकते हैं। फिर वह इस बात को पकड़कर आपको बहुत ताने मार सकती है। आपके राज दूसरों को बताने की धमकी भी दे सकती है। इसलिए अपनी पूर्व प्रेमिकाओं के बारे में पत्नी को ना बताने में ही भलाई है।
You may also like
WI-W vs SA-W 3rd T20I Dream11 Prediction: हेली मैथ्यूज या मारिजाने कैप, किसे बनाएं कप्तान? यहां देखें Fantasy Team
अमेरिका सिर्फ अपना फायदा…ट्रंप-मुनीर के लंच पर बड़ी बात कह गए CM उमर अब्दुल्ला, खोल दी मुलाकात के पीछे की वजह..
लातों के भूत' होते हैं ये 5 लोग, प्यार की भाषा नहीं समझते. इनसे विनम्रता से पेश आना मूर्खता है
पवन कल्याण ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, साउथ सिनेमा को बताया भारतीय संस्कृति का सच्चा प्रतिनिधि
2025 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्में