शादी होने के बाद हर लड़की के मन में मां बनने की तमन्ना जरूर जागती है। कई लड़कियां आसानी से गर्भधारण कर लेती हैं। जबकि कुछ महिलाओं को मां बनने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप मां बनने का सपना देख रही हैं और गर्भधारण करना चाहती हैं तो नीचे बताई गई बातों को ध्यान रखें। इन बातों का पालन करने से आप आसानी से गर्भवती हो जाएंगी।
गर्भवती होने के लिए रखें इन चीजों का ध्यान – सही से आते हों पीरियड्सजिन महिला को सही से पीरियड्स आते हैं, केवल वही महिलाएं गर्भधारण कर सकती हैं। इसलिए आप इस बात का ध्यान जरूर रखें की आपको सही से और नियमित रुप से पीरियड्स आते हों। अगर आपको हर महीने सही समय पर पीरियड्स आते हैं तो इसका मतलब है कि आप मां बन सकती हैं। वहीं जिनकी पीरियड्स डेट में काफी बदलाव होता है और समय पर पीरियड्स नहीं आते हैं, वो महिलाएं अपनी जांच डॉक्टर से करवा लें। क्योंकि ये अनियमित होते हैं।
पीरियड्स के अनियमित होने के कई सारे कारण होते हैं। जैसे की ज्यादा तनाव लेना, सही का खाना नहीं खाना, गलत दवा का सेवन करना और इत्यादि। इसके अलावा कई महिलाओं को PCOD और PCOS की समस्या भी हो जाती है। जिसके कारण उन्हें सही समय पर पीरियड्स नहीं आते हैं। अगर शुरुआति दिनों में ही PCOD और PCOS की समस्या का पता चल जाता है तो ये आसानी से सही की जा सकती है। इसलिए जब भी आपको अनियमित पीरियड्स आए, आप इन्हें अनदेखा न करें और डॉक्टर से जांच करवा लें।
खाने का रखें ध्यान
अगर आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं, तो अपने खानपान का खासा ध्यान रखें। केवल हल्दी खाना ही खाएं। अपनी डाइट में हरी सब्जी, चावल, दाल, फल इत्यादि जरूर शामिल करें। शराब का सेवन न करें और धूम्रपान करने से भी बचें। दरअसल शराब और धूम्रपान करने से गर्भधारण करने में दिक्कत होती है।
चाय और कॉफी का न करें सेवनचाय और कॉफी का सेवन करने से गर्भ पर असर पड़ता है। इसलिए जब भी आप मां बनने का सोचें तो इन चीजों से दूरी बना लें और इनका सेवन करने से बचें।
एक बार करवाएं अपनी जांचगर्भधारण करने से पहले एक बार अपने और अपनी पति की जांच डॉक्टर से जरूर करवा लें। डॉक्टर से जांच करवाने से समय रहते ही ये पता चल जाता है कि आप गर्भधारण करने के लिए पूरी तरह से स्वस्थ हैं कि नहीं।
एक्सरसाइज करने से बचेंअगर आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं। तो एक्सरसाइज करने से बचें। दरअसल कई बार महिलाएं गर्भधारण कर लेती हैं और उन्होंने इसके बारे में देरी से पता चलता है। ऐसे में एक्सरसाइज या जोर वाला काम करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए आप जब भी गर्भवती होने का सोचने तो एक्सरसाइज थोड़ी कम करें।
वजन का रखें ध्यान
जिन महिलाओं को वजन अधिक होता है। उन महिलाओं को मां बनने में दिक्कत होती है। अधिक वजन के कारण महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती हैं। इसलिए अपने वजन को हमेशा कंट्रोल में रखें और इसे बढ़ने न दें। वहीं किसी कारण से अगर आपका वजन बढ़ गया हो। तो आप इसे कम कर लें।
You may also like
Gold Prices Surge Up to ₹2,730, Silver Sees Minor Dip in Indian Markets
Mohini Ekadashi 2025: जानिए भगवान विष्णु के अद्भुत मोहिनी अवतार और इस व्रत का महत्व
2,730 रुपये तक महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में मामूली गिरावट
Galaxy Note 20 Series Receives April 2025 Security Update, Among Final Patches Before End of Support
पंजाब पुलिस ने आईएसआई की साजिश विफल की,जंगल से आरपीजी, आईईडी और हैंडग्रेनेड बरामद किया