यूपी में एक लड़की ने शादी से चंद घंटे पहले ही बड़ा कारनामा कर डाला। बेटी की इस हरकत से उसके ही परिवार वालों का सिर शर्म से झुक गया। दूल्हा दुल्हन का इंतजार ही करता रह गया। दूल्हे पक्ष को जब दुल्हन की इस हरकत का पता चला तो हंगामा हो गया। दरअसल दुल्हन अपने प्रेमी के साथ शादी के जोड़े में ही घर से फरार हो गई। खोजबीन के बाद युवती और उसके प्रेमी को पुलिस ने परिजनों की मदद से पकड़ लिया। युवती के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवाह से पहले हुआ यह घटनाक्रम गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
युवती की सोमवार को शादी थी। गांव में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। लड़के पक्ष के लोग भी आ गए थे। शादी की रस्म शुरू होती। इससे पूर्व ही युवती गांव के ही निवासी अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। ऐन वक्त पर युवती के लापता हो जाने पर लड़की पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। लड़की पक्ष के लोगों ने युवती की खोजबीन शुरू की। इसी बीच मामले की जानकारी लड़के पक्ष को भी हो गई। जिस पर वहां विवाद की स्थिति बन गई।
सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से युवती को उसके प्रेमी के साथ गांव में ही एक खेत से बरामद कर लिया। इस मामले में युवती के भाई की ओर से थाना बरखेड़ा में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
You may also like
Live: बुलंदशहर स्याना हिंसा के 38 दोषियों को आज होगा सजा का ऐलान, जानिए हर अपडेट
भोपाल में आसाराम आश्रम की दीवार तोड़ने पहुंचा राजस्व विभाग, बच्चों ने रोक दी JCB, विरोध के बाद बैरंग लौटी टीम
Petrol Diesel Price: जाने आज 1 अगस्त को क्या हैं राजस्थान में पेट्रोल और डीजल के भाव
एनआईए क्यों कर रही प्राचीन भारतीय औषधि से जुड़ी जांच, समझें पूरा मामला
धर्मस्थला में आखिरकार मिली मानव हड्डियां, कई लाशें दफ्न होने का था दावा!