शादी जीवन का एक बहुत बड़ा फैसला होता है। इसलिए इआसे फैसले सोच समझकर ही लेने में भलाई होती है। शादी के पहले लड़की या लड़के के बारे में पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है, वरना बाद में पछताने के सिवाय कुछ बाकी नहीं रह जाता है। अब राजस्थान की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां एक रिटायर्ड फौजी को दूसरी शादी करना बड़ा महंगा पड़ गया। शादी के तीसरे तीन ही दुल्हन कांड दिखा गई।
दरअसल रामदयाल जाट नाम के एक रिटायर्ड फौजी की पहली पत्नी की पिछले साल मौत हो गई थी। ऐसे में उसकी 14 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटे के सिर से माँ का साया उठ गया था। रामदयाल काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। घर में बूढ़े माता पिता है। ऐसे में बच्चों की देखरेख में बड़ी दिक्कत आती थी। यही वजह थी कि रामदयाल ने परिवार और रिश्तेदारों के दबाव में आकर दूसरी शादी करने का फैसला किया।
रामदयाल ने दूसरी शादी रेखा नाम की एक महिला से की थी। रेखा उसे श्याम नाम के एक व्यक्ति के द्वारा मिली थी। दरअसल रामदयाल बस में सफर कर रहे थे, तभी उनकी मुलाकात श्याम नाम के शख्स से हुई। बातों ही बातों में उसने रामदयाल को रेखा के बारे में बताया। उसने कहा कि वह एक गरीब घर की अच्छी लड़की है। तुम्हारे बच्चों और माता पिता का ख्याल रखेगी। बस तुम्हें शादी का खर्चा खुद उठाना पड़ेगा।
बस फिर क्या था रामदयाल ने परिवार के प्रेशर में आकर शादी के लिए श्याम को तीन लाख रुपए दे दिए। इसके बाद उसकी मंदिर में शादी भी हो गई। लेकिन शादी के अगले दिन से ही दुल्हन रेखा उसके साथ बुरा व्यवहार करने लगी। वह रामदयाल से झगड़ा करती थी। उसके बूढ़े माता पिता से भी बुरा सलूक करती थी। इतना ही नहीं उसने अपने रामदयाल के बच्चों को बुरी तरह पीटना भी शुरू कर दिया था।
फिर शादी के तीसरे दिन रामदयाल को किसी काम से बाहर जाना पड़ा। बस तभी दुल्हन कांड कर गई। वह घर से 5 लाख के गहने और कुछ केश लेकर फरार हो गई। जब रामदयाल को घर वापस आया और उसे इस बात की भनक लगी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे यकीन नहीं हुआ कि जिस लड़की को भोली भाली समझकर उसने शादी रचाई थी वह लुटेरी दुल्हन निकलेगी।
रामदयाल ने अपने स्तर पर दुल्हन को ढूँढने की बहुत कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। रेखा और श्याम दोनों का ही फोन स्विच ऑफ बता रहा था। अब रामदयाल को समझ नहीं आ रहा कि वह क्या करे। ऐसे में अपना दुख लेकर वह नजदीकी थाने पहुंचा और लुटेरी दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज कारवाई। पुलिस ने रामदयाल के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वह फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। श्याम और रेखा को ढूँढने की कोशिश की जा रही है।
इस घटना से आप सभी भी सिख लें और बिना लड़की या लड़के का बैकग्राउन्ड जाने यूं ही किसी से शादी न कर लें। खासकर जब सामने वाला पैसों का लालची हो।
You may also like
'Jaat' Box Office Collection Day 9: Sunny Deol's Action Drama Maintains Strong Hold, Crosses ₹65 Crore, Challenges 'Kesari 2'
Bhojpuri Song Alert: Nirahua & Sanchita's 'Batawa Jaan Kawan Badri Mein' Goes Viral Again on YouTube
दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट जयपुर हुई डायवर्ट, सीएम उमर अब्दुल्लाह क्या बोले?
निशिकांत दुबे ने मुख्य न्यायाधीश को लेकर क्या कहा जिस पर मचा हंगामा, बीजेपी को बयान से करना पड़ा किनारा
Monsoon Alert: IMD Issues Storm and Rain Warning for 20 States in Next 24 Hours