लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- अगर आपको दिल का दौरा आया है तो बीमारी से जल्दी उबरने के लिए फाइबर फूड खाएं। हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ द्वारा की गई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि अगर खाने में फाइबर की मात्रा रोज 10 ग्राम बढ़ाई जाए तो मौत का खतरा 15 फीसदी कम हो जाता है। भोजन में मौजूद रेशे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को ठीक रखते हैं।
फल: स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, आम, सेब, फालसे व नाशपाती।
सब्जियां: पत्तागोभी, ब्रोकली, पालक, मटर व सेम की फली।
दालें : काबुली चने, राजमा, मसूर व अरहर की दाल।
अनाज: ओटमील, कॉर्नफ्लेक्स, आटे से बनी सेवइयां और गेहूं से बनी ब्रेड।
जरूरत : नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस के अनुसार एक पुरुष को रोजाना 38 ग्राम फाइबर और एक महिला को 25 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है।
लाभ : फाइबर फूड खाने से पाचन प्रक्रिया नियमित होती है, अपशिष्ट पदार्थ देर तक आंतों में जमा रहकर टॉक्सिन नहीं फैलाते, कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
You may also like
CM सुक्खू की आम जनता को सौगात, पांच जिलों में खुलेंगी पब्लिक हैल्थ लैब्स
केले, ब्रोकली के अधिक सेवन से मिल सकती है उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद
केले, ब्रोकली के अधिक सेवन से मिल सकती है उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद
दिल के स्वास्थ्य के लिए फाइबर युक्त आहार का महत्व
हार्वर्ड की सीढ़ी चढ़ने वाला बोकारो का भरत नायक, अपनी शिक्षा से समाज में असमानता की ऊंचाई को कम कर पाएंगे