अगली ख़बर
Newszop

अलॉय व्हील्स लगवाने से पहले पढ़ लें ये खबर, कहीं बाद में न पड़ जाए पछताना

Send Push
गाड़ियों में अलॉय व्हील्स तो मानो आज कल एक ट्रेंड बन गया है। डायमंड कट अलॉय व्हील्स और लेजर कट अलॉय व्हील्स जैसे कई डिजाइन काफी पॉपुलर हो रहे हैं, खासतौर पर नौजवान इन्हें काफी पसंद करते हैं। आमतौर पर हर महंगी और प्रीमियम कार या ज्यादा कारों के टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील्स दिए जाते हैं। लेकिन, जिस गाड़ियों में कंपनी से अलॉय व्हील्स नहीं मिलते उनमें लोग मार्केट से लगवा लेते हैं। जैसे किसी गाड़ी का बेस मॉडल खरीदा और फिर उसे मोडिफिकेशन कराके अलॉय व्हील्स लगवा लिए। अगर आप भी अपनी कार में अलॉय व्हील्स लगवाने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। आइए आपको इनके फायदे और नुकसान के बारे में बताते हैं ताकि कहीं बाद में आपको पछताना न पड़ जाए।


अलॉय व्हील्स के फायदेआजकल लगभग सभी नई और प्रीमियम कारों में अलॉय व्हील्स (Alloy Wheels) एक आम बात हो गई है। देखने में यह काफी अच्छे लगते हैं और यह वजह है कि महंगी गाड़ियों में अलॉय व्हील्स दिए जाते हैं। ये न सिर्फ गाड़ी को एक स्पोर्टी और शानदार लुक देते हैं, बल्कि व्हील के हल्केपन के कारण ड्राइविंग परफॉर्मेंस को भी थोड़ा बेहतर बनाते हैं। हालांकि, हर चमकती चीज सोना नहीं होती। अलॉय व्हील्स के कुछ नुकसान (Alloy Wheels Disadvantages) भी हैं, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है, खासकर अगर आप अपनी कार में स्टील व्हील्स हटवाकर अलॉय व्हील्स लगवाने का प्लान कर रहे हैं तो।


image


अलॉय व्हील्स के नुकसान 1. कीमत सबसे पहले तो कीमत ही आती है। अलॉय व्हील्, स्टील व्हील्स की तुलना में ज्यादा महंगे होते हैं। यह वजह है कि यह ज्यादातर महंगी गाड़ियों में दिए जाते हैं। अगर आप अपनी कार में आफ्टर मार्केट अलॉय व्हील्स लगवाने का सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि ये स्टील रिम्स से 50 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको कितने पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।


2. मरम्मत का खर्च अलॉय व्हील्स देखने में स्टील व्हील्स से तो ज्यादा सुंदर लगते हैं और कार के लुक को इन्हैंस कर देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह ज्यादा मजबूत भी होते हैं। अलॉय व्हील्स आमतौर पर एल्यूमीनियम या मैग्नीशियम के मिश्रण से बने होते हैं। जहां स्टील के पहिये गड्ढे में तेजी से टकराने पर मुड़ जाते हैं, वहीं अलॉय व्हील्स में चटक या टूट सकते हैं। स्टील के पहियों को तो आप किसी भी मैकेनिक से ठीक करवा सकते हैं लेकिन, अलॉय व्हील्स को आपको बदलवाना ही पड़ेगा और इनकी कीमत भी ज्यादा होती है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें