Next Story
Newszop

10 साल का बच्चा बारिश में खेलना चाहता था... नहीं माना तो पिता ने बेटे को चाकू मार दिया

Send Push
नई दिल्लीः दिल्ली में हाल ही में दो चौंकाने वाली घटनाएं हुईं। पहली घटना में, एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपने बेटे को चाकू मार दिया। दूसरी घटना में, शाहदरा जिले में एक 19 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।



न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक पहली घटना दिल्ली में हुई। एक आदमी ने अपने बेटे को इसलिए चाकू मार दिया क्योंकि वह बारिश में खेलने जाना चाहता था। पिता ने उसे मना किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसने रसोई से चाकू निकालकर उसे मार दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



19 साल के लड़के को चाकू माराएक और घटना दिल्ली के शाहदरा जिले में हुई। शनिवार को यश नाम के 19 साल के एक लड़के को बेरहमी से चाकू मार दिया गया। शाहदरा के DCP प्रशांत गौतम ने बताया कि इस मामले में पुलिस को दो संदिग्धों का पता चला है, जिनके नाम अमान और रेहान हैं।



संदिग्धों को तलाश रही पुलिसDCP प्रशांत गौतम ने कहा कि गीता कॉलोनी इलाके में एक हत्या हुई है। मृतक का नाम यश है, जो लगभग 19 साल का है। हत्यारों के नाम अमान और रेहान सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों लड़कों ने मिलकर यश को पीठ के निचले हिस्से में चाकू मारा... शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों सड़क पर झगड़ रहे थे। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमारी टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि यश, अमान और रेहान के बीच सड़क पर किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। पुलिस अभी तक अमान और रेहान को पकड़ नहीं पाई है। उनकी तलाश जारी है। बहरहाल, इन दोनों घटनाओं ने दिल्ली में सनसनी फैला दी है। पुलिस दोनों मामलों की तहकीकात कर रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Loving Newspoint? Download the app now