आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को आजमगढ़ में थे।
इस दौरान उनके कार्यक्रम में सुरक्षा चूक का मामला सामने आया। एक युवक उनके कार्यक्रम के मंच के पास पहुंच गया।
हालांकि पुलिसकर्मियों ने तत्काल युवक को रोका और हिरासत में लिया। अखिलेश के कार्यक्रम में पहुंचा एक युवक सभी सिक्योरिटी को तोड़ते हुए मंच के करीब पहुंचा।
इस घटना के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए। इस पर सपा के लोगों ने पूछा कि ये क्या अच्छे कार्यक्रम को खराब करने की प्रशासन की साजिश है सुरक्षाकर्मियों को युवक को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सिक्योरिटी ने कड़ी मशक्कत के बाद 5 मिनट के बाद युवक को बाहर निकाला। यह घटनाक्रम अखिलेश यादव के आजमगढ़ दौरे के दौरान हुआ, जिससे कार्यक्रम में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक के मंच के करीब पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी पर सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।
कार्यकर्ताओं में नाराजगीइस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उनका आरोप है कि यह कार्यक्रम को बाधित करने की साजिश थी। युवक के मंच तक पहुंचने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अखिलेश यादव का आजमगढ़ दौरा कई राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में उनके कार्यक्रम में सुरक्षा चूक होना एक गंभीर मामला है

You may also like
मोदीपुरम में नमो भारत के डिपो पर तीव्र गति से कार्य जारी, मेट्रो स्टेशन भी हो रहा तैयार
केजरीवाल के ऐलान पर कांग्रेस का जवाब, 'बिहार में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं'
भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा : पीएम मोदी
इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और मिसाइलों समेत 1.05 लाख करोड़ की स्वदेशी खरीद योजना को मंजूरी
दिल्ली में दोहरे मर्डर से सनसनी! नौकर ने क्यों काटे मालकिन और बेटे के गले? जानें हैरान कर देने वाली वजह