पटना: छपरा से आरजेडी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव पर आरोप लगते हैं कि उनके गीतों में अश्लीलता होती है। बुधवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी छपरा के रिविलगंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए खेसारी लाल का जिक्र करते हुए आरजेडी के प्रमुख लालू यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू ने छपरा से एक 'नाचने वाले' को उम्मीदवार बनाया है। खेसारी लाल यादव ने अपने गीतों में अश्लीलता के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि उनके कुछ गाने भले ही गलत थे, लेकिन उनसे शिक्षा प्रणाली और अस्पताल के बुनियादी ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचा। अपने इस बयान से उन्होंने बिहार की नीतीश कुमार सरकार को निशाना बनाया।
खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। उन्होंने बुधवार को कहा कि उनके कुछ गीत गलत थे, लेकिन इन गानों का जलभराव या सार्वजनिक समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। उनके इस कथन का अर्थ है कि जन समस्याएं, जो कि बिहार के चुनाव में मुद्दा हैं, उनका उनके गानों से कोई संबंध नहीं हैं।
लोकप्रियता के कारण प्रचार में समस्याखेसारी लाल यादव का कहना है कि उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें अपना चुनाव प्रचार करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रचार के दौरान ट्रैफिक जाम हो जाता है। यादव के मुताबिक उनकी राजनीति में आने की कोई योजना नहीं थी लेकिन शायद ईश्वर यही चाहता है।
उन्होंने बताया कि वे लोगों में उनके प्रति भारी आकर्षण के कारण वे घर-घर जाकर लोगों का आशीर्वाद नहीं ले पा रहे हैं। ट्रैफिक जाम हो रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि वे छपरा के लिए लड़ रहे हैं। इसके विकास की मांग के लिए कहीं भी विरोध करने को तैयार हैं।
मनोरंजन और चुनाव में है अंतरखेसारी लाल यादव को निशाना बनाने के लिए उनके प्रतिद्वंद्वी उनके गीतों के वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा कि, एक संगीतकार के तौर पर उन्हें इससे बिल्कुल भी बुरा नहीं लगता। संगीत में कुछ भी गलत नहीं है। यह लोगों के मनोरंजन के लिए किया था। लेकिन वह संगीत है, और यहां चुनाव में विकास का मुद्दा है।
उन्होंने कहा कि, छपरा में उनके अश्लील गानों की वजह से जलभराव नहीं हो रहा है। क्या अश्लील गानों के कारण शिक्षा व्यवस्था बिगड़ी है? क्या अश्लील गानों के कारण अस्पतालों की हालत खराब है? यह एक अलग विषय है और गाने एक अलग विषय है। खेसारी लाल यादव ने कहा है कि यदि वे यह चुनाव जीत जाते हैं और अपने वादों को पूरा करने में विफल रहते हैं तो वे छपरा में चुनाव लड़ने के लिए वापस नहीं आएंगे।

You may also like
बिहार चुनाव में डैमेज कंट्रोल अभियान में जुटा महागठबंधन! भागलपुर में कांग्रेस उम्मीदवार की राह आसान, जानें
मैं हाशिए पर नहीं हूं, झांसी से 2029 में लडूंगी लोकसभा चुनाव... उमा भारती फिर से दहाड़ीं
पत्नी का गला दबाकर हत्या कर पति ने लगाया फांसी का फंदा
झारखंड के गैंग को पाकिस्तान से हो रही हथियारों की सप्लाई, गैंगस्टर प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार
बांदा में पुरानी रंजिश को लेकर हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या