Next Story
Newszop

Weekly Lucky Zodiac Sign, 14 to 20 April 2025 : आदित्य योग से चमकेगा मेष, सिंह सहित इन 5 राशियों का भाग्य, करियर में मिलेगी सफलता, पढ़ें साप्ताहिक लकी राशिफल

Send Push
अप्रैल के इस सप्ताह में आदित्य योग का शुभ संयोग बनने जा रहा है। दरअसल, इस हफ्ते सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान होंगे। जिससे आदित्य योग बनेगा। आदित्य योग से इस हफ्ते कई राशियों को भाग्योदय होने वाला है। सूर्य इस हफ्ते 14 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर मेष राशि में जाएंगे। ऐसे में अप्रैल का आने वाला सप्ताह मेष, मिथुन, सिंह सहित 5 राशियों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला होगा। इन राशि के लोगों को इस हफ्ते मनचाही सफलता और पारिवारिक जीवन में ढेर सारी खुशियां मिलने वाली है। इस हफ्ते इन राशि के लोगों को सूर्य करियर में उच्च सफलता दिलाएंगे। साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। ऐसे में आइए जानते हैं अप्रैल के इस सप्ताह में 5 लकी राशियां कौनसी हैं। पढ़ें साप्ताहिक लकी राशिफल...
मेष साप्ताहिक लकी राशिफल : करियर में मिलेगा लाभ और उन्नति image

मेष राशि के लोगों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी मनचाही सफलता मिलेगी। साथ ही परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस हफ्ते आपको कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों से पूरा सहयोग मिलेगा। इसी के साथ इस दौरान आपको लाभ और उन्नति मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लोगों को इस दौरान करियर और बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राओं से शुभ और लाभकारी साबित होगा। सप्ताह के दूसरे भाग में आपको कर्ज और बीमारी दोनों से आपको मुक्ति मिलने वाली है। इस अवधि में मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताने के मौके मिलेंगे।


मिथुन साप्ताहिक लकी राशिफल : मनचाहा लाभ और सफलता मिलेगी image

मिथुन राशि के लोगों के लिए सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लेकिन, व्यस्त होने के साथ साथ सप्ताह आपके लिए लाभकारी और उन्नति दिलाने वाला भी रहेगा। लेकिन, आपको इस सप्ताह जितना हो सके धैर्य बनाकर रखना होगा। इस हफ्ते आपको व्यापार में मनचाहा लाभ और सफलता मिलने वाली है। देखा जाएं तो मिथुन राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए सप्ताह का दूसरा भाग लाभकारी और हितकारी रहने वाला है। इस अवधि में मिथुन राशि के नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों ही वर्ग के लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। यानी इस दौरान आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साथ ही इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में धीरे धीरे सुधार होगा। बात करें सेहत की तो स्वास्थ्य पहले से सामान्य रहेगा।


सिंह साप्ताहिक लकी राशिफल : भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी image

सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद ही शुभ और मंगलकारी कहा जा सकता है। इस राशि के जो लोग लंबे समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़े हैं उन्हें इस हफ्ते सफलता मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों की इस सप्ताह कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। कार्यस्थल पर आपके अधिकारी आपके कामकाज की सराहना करेंगे। साथ ही कोई वरिष्ठ आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजनाएं साकार होती नजर आएंगी। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अगर आप लंबे समय से वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।


कन्या साप्ताहिक लकी राशिफल : सप्ताह सकारात्मक बदलाव लाएगा image

कन्या राशि के लोगों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का किसी मनपसंद जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को इस हफ्ते कोई ऐसी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है जिसका लाभ आपको आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको इस हफ्ते काफी यात्राएं करनी पड़ सकती है। यह सभी यात्राएं आपके लिए लाभकारी साबित होंगी। इस हफ्ता काम के सिलसिले में विदेश यात्राएं करनी पड़ सकती है। जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान ढूंढने में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।


मकर साप्ताहिक लकी राशिफल : सप्ताह बेहद शुभ रहेगा image

मकर राशि के लोगों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह बहुत ही अनुकूल साबित होगा। इस राशि के जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में थे उनके लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शुभ साबित होगी। पूर्व में किए गए कार्यों से इस हफ्ते आपको लाभ मिलने वाला है। व्यापार से जुड़े जिन लोगों का पैसा बाजार में फंसा हुआ है वह इस सप्ताह अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। अगर आपने पूर्व में निवेश किया है तो आपको इस हफ्ते लाभ मिलने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा का संयोग भी बन सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर संदेह करने की बजाय बातचीत के जरिए मतभेदों और आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करें।

Loving Newspoint? Download the app now