Next Story
Newszop

'तारक मेहता...' की पुरानी 'रीटा रिपोर्टर' को भूले तो नहीं? 40 की प्रिया ड्रेस तो कभी साड़ी पहन लगती हैं ग्लैमरस

Send Push
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'रीटा रिपोर्टर' बनकर प्रिया आहूजा ने घर- घर में नाम कमाया। एक्ट्रेस को देखकर लगता नहीं है पर वो 40 साल की हैं। प्रिया के हसबैंड का नाम मालव सुरेश राजदा है और कपल का एक बेबी भी है। अपनी एक्टिंग से हसीना ने लोगों का इतना दिल जीता कि आज भी प्रिया को देख हर कोई उन्हें 'रीटा रिपोर्टर' कहने लगता है। वैसे 'तारक मेहता..' में रिपॉर्टर का किरदार निभाने के लिए प्रिया हमेशा सादे और क्लासी लुक्स दिखाती थीं। लेकिन रियल लाइफ में वो ग्लैमर का तड़का लगाने का एक भी मौका हाथ में नहीं जाने देती हैं।

प्रिया आए दिन सोशल मीाडिया पर छोटी- छोटी ड्रेसेस पहनकर स्वैग दिखाती हैं। ड्रेस में स्टाइल दिखाने के साथ हसीना के देसी लुक्स भी कातिलाना होते हैं। तभी तो फैंस भी उनकी एक- एक फोटो पर लोग लाखों लाइक बरससाते हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@priyaahujarajda)
सुपर स्टाइलिश हैं आपकी 'रीटा रिपोर्टर' image

प्रिया का हर नया लुक पिछले लुक से बहुत अलग होता है, जिसमें फैंस उनकी खूबसूरती निहारते रह जाते हैं। इस फोटो में भी वो पर्पल कलर की वन शोल्डर ड्रेस पहनकर कहर ढा रही हैं। प्रिया के अटायर पर बीड्स और सीक्वेंस वाला वर्क किया गया है। साथ ही टॉप पोर्शन पर फ्लावर जोड़कर लुक को और भी जबरदस्त बनाया गया।



मिनी ड्रेस में लग रही हैं परी जैसी image

प्रिया का ब्लैक मिनी ड्रेस वाला लुक भी कुछ कम धांसू नहीं दिखा। डीवा के अटायर की रफल डिजाइन वाली स्लीव्स हैं। और, नेकलाइन स्कायवर नजर आ रही है। वहीं, उनके अटायर का टॉप पोर्शन बॉडी फिटेड है। लेकिन स्कर्ट एरिया परफेक्ट फ्लेयर्ड के साथ शानदार नजर आया। इस तरह के लुक पार्टी से लेकर डेट तक के लिए परफेक्ट रहते हैं।


ब्लेजर को कुछ ऐसे किया है स्टाइल image

चेक प्रिंट वाले ब्लैक और वाइट ब्लेजर में स्टाइल दिखाने का मौका भी प्रिया ने हाथ से नहीं जाने दिया। वो ब्लेजर के नीचे ब्लैक कलर की स्ट्रैपलेस ब्रा पहनी दिख रही हैं। और, ब्रा के ऊपर उन्होंने ब्लेजर कैरी कर लुक को पॉवरफुल बना लिया। साथ में वाइट कलर की हाई वेस्ट पैंट में वो कमाल की लगीं। आप भी प्रिया से टिप्स लेकर ब्लेजर को इस तरह स्टाइलिश तरीके से कैरी कर सकती हैं।



लहंगे वाला लुक भी नहीं है कम image

प्रिया के वाइट लहंगे वाले लुक से इंस्पिरेशन लेकर कोई भी शादी- पार्टी में स्ले कर सकता है। उन्होंने कट स्लीव्स ब्लाउज पहना है। जिसकी राउंड नेकलाइन है। साथ में लहंगा पहना, जिसपर मिरर वर्क हुआ। वहीं, लहंगे के बॉर्डर पर सीक्वेंस वर्क ऐड कर लुक को अट्रैक्टिव बना गया। प्रिया ने लुक में एलिगेंट ऐड करने के लिए प्लेन दुपट्टा और पोल्की जूलरी की भी मदद ली।


साड़ी पहनकर चुरा ले गईं दिल image

प्रिया का साड़ी वाला लुक भी इतना बढ़िया है कि आप इसे आसानी से रिक्रिट कर लेंगी। उन्होंने चमचमाती हुई लाल रंग की साड़ी पहनी है। जिसपर गोल्ड डिजाइन बने दिख रहे हैं। साड़ी के साथ प्रिया ने ब्लाउज भी मैचिंग पहना है। ऐसे लुक शादी से लेकर किसी पार्टी तक में आपको सबसे अलग और सुंदर दिखाएंगे।


पीली साड़ी में आधी कर ली उम्र image

लाल के बाद आप प्रिया का पीली साड़ी वाला लुक देखें। जिसमें उन्हें देख शायद ही कोई कहेगा कि वो 40 साल की हैं। प्रिया की साड़ी पर वाइट पोल्का डॉट डिजाइन बने दिख रहे हैं। साथ में डीवा ने प्लेन वाइट स्ट्रैप वाला ब्लाउज पहनकर खूबसूरती में चार- चांद लगा लिए है। जवां लड़कियों से लेकर हर उम्र की महिलाएं ऐसी साड़ी पहन छा सकती हैं।

Loving Newspoint? Download the app now