नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी खराब हो गए हैं। एशिया कप 2025 में भी भारत ने जितना हो सकता था, उतना पाकिस्तान का विरोध किया। पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया, मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी नहीं ली। दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम ने भारत से मैच के दौरान गलत इशारे किए।
मोहसिन नकवी ने अब तक भारत को एशिया कप की ट्रॉफी नहीं सौंपी है। इन सब चीजों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों देशों के बीच कितना तनाव है। हालांकि, इस सब के बीच अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी फैंस भारत की महिला वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मना रहे हैं।
पाकिस्तानी फैंस ने गाया भारत का राष्ट्रगान
सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पाकिस्तानी फैन ने वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह अपने परिवार के साथ हैं। उस वीडियो में वह दिल पर हाथ रखकर पूरे जोश के साथ भारत का राष्ट्रगान गा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके पास खड़ी बच्चियां और एक बुजुर्ग शख्स भी राष्ट्रगान गा रहा है। भारतीय महिला टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर पाकिस्तानी फैंस कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। वे इतने पर ही नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने केक भी काटा। इसकी वीडियो भी सामने आ रही है।
भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीता महिला वर्ल्ड कप
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। यह खिताबी मुकाबला भारत ने 52 रन से अपने नाम कर लिया। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 299 रन का टारगेट साउथ अफ्रीका को दिया था। साउथ अफ्रीका हालांकि 246 रन पर ही ऑल आउट हो गई।

You may also like

Nora Fatehi Sexy Video: नोरा फतेही ने बोल्ड रेड साड़ी में फ्लॉन्ट किया अपना धमाकेदार फिगर, वीडियो हुआ वायरल

पहला मंगलयान : जो तकनीकी विजय नहीं, सपनों की उड़ान थी, भारत ने अमेरिका जैसे देशों को पछाड़ नया इतिहास लिखा

यामी गौतम की नई फिल्म 'हक': कला और जिम्मेदारी का अनोखा संदेश

यूपी: औषधि प्रशासन की छापेमारी में लाखों की अवैध दवाएं जब्त, अब तक 16 एफआईआर, 6 गिरफ्तार

शादी से ठीक पहले दो लाख और बाइक की मांग, बारात लाने से दूल्हे का इनकार, जानिए पूरा मामला