अगली ख़बर
Newszop

11 अक्टूबर 2025 धनु राशिफल : मुश्किलों का करेंगे सामना, कार्यक्षेत्र में रहें सतर्क

Send Push
11 October Sagittarius Horoscope : धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम अच्छा रह सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप परेशान रह सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। तनाव कम करने के लिए आप कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं। इससे सुकून महसूस होगा। बिजनेस में इस समय विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानें आज का धनु राशिफल...



आज धनु राशिवालों का करियर राशिफल : शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अपने विषय में अपेक्षित सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। ऐसे में आपका दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वहीं, बिजनेस के मामले में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी के चलते आपकी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी होगा। नौकरी करने वाले भी आज अपने कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है।



आज धनु राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ने की भी संभावना है और आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसलिए आज परिवार का माहौल थोड़ा विपरीत रह सकता है। हालांकि, कुछ पुराने मित्रों से बातचीत करके आपको मानसिक शांति महसूस होगी।



आज धनु राशिवालों की सेहत का हाल : शारीरिक और मानसिक तनाव रह सकता है। अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें।



आज धनु राशिवालों के लिए उपाय : शनिदेव की पूजा करें और उन्हें सरसों का तेल अर्पित करें।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें