नई दिल्ली: अमेरिका ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर पाबंदी लगा दी है। भारत आने वाले रूसी तेल में इन दो कंपनियों की 60% हिस्सेदारी थी। अमेरिकी पाबंदियों के बाद अब भारतीय कंपनियां रूस से कच्चे तेल की खरीद कम कर रही हैं। साथ ही चीन की सरकारी कंपनियों ने भी फिलहाल रूस के साथ तेल सौदों पर रोक लगा दी है। अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगा रखा है लेकिन रूस से से सबसे ज्यादा तेल खरीदने वाले चीन पर इस तरह का कोई टैरिफ नहीं लगाया गया है।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक जून में रूसी तेल का सबसे बड़ी खरीदार चीन रहा। रूस के कुल क्रूड एक्सपोर्ट का करीब 47 फीसदी हिस्सा चीन की झोली में आया। चीन के बाद भारत का नंबर है। रूस के कुल क्रूड एक्सपोर्ट में भारत की हिस्सेदारी 38 फीसदी है। रूस भारत का सबसे बड़ा क्रूड सप्लायर है। हालांकि अप्रैल से सितंबर के दौरान इसमें कुछ गिरावट आई है। रूस से तेल मंगाने वाले देशों में चीन और भारत के अलावा तुर्की और यूरोपियन यूनियन शामिल हैं।
रूसी तेल का खेल
यूक्रेन युद्ध के बाद पश्चिमी देशों ने रूस से तेल और गैस की खरीद काफी कम कर दी थी। इसके बाद रूस ने भारत और चीन को डिस्काउंट पर तेल बेचना शुरू किया था। इसके बाद रूस भारत का सबसे बड़ा क्रूड सप्लायर बन गया। हालांकि अब रूसी डिस्काउंट में कमी आई है। इस बीच अमेरिका ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर पाबंदी लगा दी है। इसके बाद भारतीय कंपनियों ने मिडिल ईस्ट और दूसरे देशों से तेल की खरीद बढ़ा दी है।
भारत और रूस के बीच तेल कारोबार करीब 69 अरब डॉलर का है। भारत के तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी करीब 34% है। हालांकि जानकारों का कहना है कि अमेरिका ने रूस की तेल कंपनियों पर पाबंदी लगाई है, न कि रूसी तेल पर। यानी भारतीय कंपनियां रूस की उन कंपनियों से तेल खरीद सकती हैं जिन पर पाबंदी नहीं लगाई गई है।

You may also like

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्राले में लगी भीषण आग

मध्य प्रदेश टमाटर उत्पादन में देश में है नंबर-1: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर नौकरी के वादे को लेकर निशाना साधा, इसे 'अव्यावहारिक' बताया

श्रेयस अय्यर को लेकर आई बुरी खबर... एक कैच पड़ गया इतना भारी, कई हफ्तों के लिए बाहर, अगली सीरीज में क्या होगा?

मुंबई: पब में जिस दोस्त के साथ की पार्टी, बोनट पर चढ़ने पर उसी ने चला दी कार, नीचे गिरने से घायल हुई युवती