Next Story
Newszop

आज का मेष राशि का राशिफल 5 जून 2025 : बिजनस में नए प्रयोग सफल होंगे, किस्मत साथ देगी

Send Push
Aries Horoscope 5 June 2025 :



आज मेष राशि का करियर राशिफल
: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में उन्नति और रफ्तार लाने वाला रहेगा। व्यापारिक गतिविधियों में तेजी देखी जा सकती है, खासकर यदि आप बिजली, ऊर्जा, मेटल या सरकारी आपूर्ति से जुड़े कार्यों में हैं, तो कुछ बड़े टेंडर या ऑर्डर मिलने की संभावना बन रही है। पूर्व में किया गया निवेश आज मुनाफे में बदल सकता है। आप टेक्नॉलजी या निर्माण से जुड़े हैं तो अतिरिक्त लाभ की स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज प्रमोशन या सम्मान की सूचना मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे कार्य का दबाव हल्का रहेगा।



आज मेष राशि का पारिवारिक जीवन
: घर के वातावरण में सुख, शांति और सामंजस्य देखने को मिलेगा। सभी सदस्य मिल-जुलकर पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते नजर आएंगे। विशेषकर माता-पिता का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा और उनसे आशीर्वाद मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा तैयार हो सकती है या किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान की ओर से भी कोई प्रसन्नता मिलने की संभावना है।



आज मेष राशि की सेहत : स्वास्थ्य की दृष्टि से आज पेट से संबंधित कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे गैस, अपच या एसिडिटी। तेज मसालेदार और अधिक तैलीय भोजन से बचने की सलाह दी जाती है। पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें और दिनचर्या में योग या हल्का व्यायाम शामिल करें। पुराने रोगों में सुधार दिखेगा। माइग्रेन या सिरदर्द से पीड़ित जातकों को विशेष ध्यान देना होगा।



आज मेष राशि के उपाय
: मेष राशि के लोगों को नारायण कवच का पाठ करने से लाभ होगा। केले के पेड़ में कच्‍चा दूध चढ़ाएं तो आपको फायदा होगा।



Loving Newspoint? Download the app now