मूलांक 1

आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए सामान्य से बेहतर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। ऐसे में आपको अपने प्रोजेक्ट पर ध्यान देना होगा और मेहनत में लगे रहना होगा। इससे बेहतर परिणाम जरूर प्राप्त होंगे। लेकिन उच्च अधिकारियों या अपने बॉस से बात करते समय धैर्य रखना जरूरी होगा। अत्यधिक क्रोध से विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है।
मूलांक 2
आज मूलांक 2 वालों को कार्यस्थल पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। वहीं, अगर आप किसी नए स्थान पर यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। ऐसा करने से नुकसान हो सकता है। आप अपने किसी रिश्तेदार या प्रियजन से देर तक बातें कर सकते हैं, जिससे तनाव कुछ कम होगा। पारिवारिक मामले में दिन सामान्य रहेगा।
मूलांक 3
आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे उन्नति प्राप्त होगी, जिससे तनाव कुछ कम होगा। अगर आपके बैंक से जुड़े कुछ काम लंबे समय से अटके हुए थे, तो अब वे बनने शुरू हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, इस समय परिवार को लेकर कुछ काम बढ़ सकते हैं।
मूलांक 4
आज मूलांक 4 वालों को कुछ मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिवार में आपको पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। सेहत में अचानक गिरावट आने से परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई भी बात सोच-समझकर बोलनी होगी, अन्यथा आपकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी होगा।
मूलांक 5

आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। अगर पहले से किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो लापरवाही बिल्कुल न बरतें। परिवार में संतान को लेकर आपका मन कुछ परेशान रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई भी फैसला लेते समय अपने आसपास के लोगों की भावनाओं का भी ख्याल रखना होगा।
मूलांक 6
आज मूलांक 6 के जातक कार्यक्षेत्र में अपने प्रोजेक्ट या किसी कार्य को लेकर नई चीजों की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, निजी जीवन में भी अपने प्रियजनों को लेकर आप कुछ नई शुरुआत करने के मूड में रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। लेकिन आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा।
मूलांक 7

आज के दिन मूलांक 7 वालों को कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का मनचाहा फल प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा। हालांकि, बेहतर परिणाम के लिए आपको प्रयास जारी रखने होंगे। साथ ही, आपको अपने आसपास के माहौल को लेकर सजग रहना होगा। परिवार का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
मूलांक 8
आज मूलांक 8 वालों का दिन सामान्य से कम अच्छा हो सकता है। नौकरी के लिए प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को किसी कारण के चलते निराशा का अनुभव हो सकता है। लेकिन धैर्य रखने और मेहनत से भविष्य में सफलता जरूर मिलेगी। आज के दिन प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में आप ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। परिवार का माहौल सामान्य बना रहेगा।
मूलांक 9
आज का दिन मूलांक 9 वालों के लिए मुश्किलों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी भी मामले में जिद करने से बचें, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। साथ ही, आपको अत्यधिक क्रोध से भी बचना होगा। आज के दिन खुद को जितना शांत रखेंगे उतना बेहतर होगा। अन्यथा कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
You may also like
पर्सनल लोन न चुकाने पर जेल जाने की संभावना: जानें क्या है सच
ITR Deadline Extended: आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ी, देर रात सरकार का बड़ा फैसला, अब क्या हो गई है डेडलाइन?
एक लड़की की अनोखी प्रेम कहानी: ससुर से हुई मुलाकात ने बदल दी जिंदगी
12 वर्षीय बच्ची की गर्भावस्था और दुखद अंत: एक दिल दहला देने वाली कहानी
इजराइल के खिलाफ मुस्लिम देशों का बड़ा जमावड़ा: ईरान की दो टूक- रिश्ते तोड़ो, पाकिस्तान ने दी NATO जैसी फौज बनाने की सलाह