पटना: बिहार में मंगलवार को जारी चुनाव बाद के सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ NDA की स्पष्ट जीत का अनुमान लगाए जाने पर जहां गठबंधन के नेताओं ने इसे जनता के भरोसे की जीत बताया, वहीं विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने इन पूर्वानुमानों को हकीकत से कोसों दूर बताया। विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए एग्जिट पोल में NDA की सरकार बनने की संभावना जताई गई है, जबकि विपक्षी महागठबंधन के प्रदर्शन को कमजोर और पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया गया है।
एग्जिट पोल से बमबम NDA
राज्य के मंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के नेता संतोष सुमन ने कहा, ‘NDA भारी बहुमत से सरकार बना रही है। हमें जितनी सीटें मिलेंगी, वह एग्जिट पोल के अनुमानों से कहीं ज्यादा होंगी।’ विभिन्न एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार बिहार में NDA की सरकार बनती दिखाई दे रही है।
एग्जिट पोल्स के अनुमान देखिए
मेट्राइज एग्जिट पोल ने NDA को 147 से 167 सीटें, महागठबंधन को 70 से 90 सीटें और जन सुराज को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। दैनिक भास्कर के सर्वे में NDA को 145 से 160 सीटें और महागठबंधन को 73 से 91 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं, पीपल्स इनसाइट के मुताबिक NDA को 133 से 148 सीटें, महागठबंधन को 87 से 102 सीटें और जन सुराज को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं। पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में NDA को 133 से 159, इंडिया गठबंधन को 75 से 101 और जन सुराज को 0 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। जेवीसी ने NDA को 135 से 150 और महागठबंधन को 88 से 103 सीटें मिलने की संभावना जताई है। जबकि पोलस्ट्रैट ने NDA को 133 से 148 और महागठबंधन को 87 से 102 सीटों के बीच बताया है। चाणक्य स्ट्रैटेजीज के अनुसार NDA को 130 से 138, महागठबंधन को 100 से 108 और जन सुराज को कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान है। पी-मार्क ने NDA को 142 से 162, महागठबंधन को 80 से 98 और जन सुराज को 1 से 4 सीटें मिलने की संभावना जताई है। कुल मिलाकर अधिकांश एग्जिट पोल में NDA को स्पष्ट बहुमत और विपक्षी गठबंधन को अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन की भविष्यवाणी की गई है। 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीट की आवश्यकता होती है।
महागठबंधन को एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता एवं बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, ‘उच्च मतदान प्रतिशत हमेशा सत्तारूढ़ दल के खिलाफ जनादेश का संकेत होता है। हमें अंतिम परिणाम का इंतजार करना चाहिए। मुझे विश्वास है कि ‘महागठबंधन’ आराम से सरकार बनाएगा। ये एग्जिट पोल वास्तविकता से कोसों दूर हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि ये सर्वेक्षण सत्तारूढ़ दलों के पक्ष में जनसंपर्क अभ्यास हैं।
पप्पू यादव ने भी एग्जिट पोल को खारिज किया
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी कहा, ‘वे एग्जिट पोल दिखा रहे हैं, मैं आपको वास्तविक परिणाम बता रहा हूं-महागठबंधन भारी बहुमत से सरकार बना रहा है। सीमांचल क्षेत्र में भारी मतदान से यह स्पष्ट है कि ‘इंडिया’ गठबंधन निर्णायक बहुमत के साथ सत्ता में आने जा रहा है।’ बिहार में मंगलवार को दूसरे और अंतिम चरण में रिकॉर्ड 68.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया और लगभग एक महीने तक चले चुनावी मुकाबले का समापन हुआ।
14 नवंबर को असली फैसला
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुनजियाल ने बताया कि दूसरे चरण में 68.79 प्रतिशत और दोनों चरणों में कुल 66.90 प्रतिशत मतदान (अनंतिम आंकड़े) हुआ, जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 9.6 प्रतिशत अंक अधिक है। हालांकि, निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली से जारी एक बयान में मतदान प्रतिशत 68.76 बताया गया। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
इनपुट- भाषा
एग्जिट पोल से बमबम NDA
राज्य के मंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के नेता संतोष सुमन ने कहा, ‘NDA भारी बहुमत से सरकार बना रही है। हमें जितनी सीटें मिलेंगी, वह एग्जिट पोल के अनुमानों से कहीं ज्यादा होंगी।’ विभिन्न एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार बिहार में NDA की सरकार बनती दिखाई दे रही है।
एग्जिट पोल्स के अनुमान देखिए
महागठबंधन को एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता एवं बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, ‘उच्च मतदान प्रतिशत हमेशा सत्तारूढ़ दल के खिलाफ जनादेश का संकेत होता है। हमें अंतिम परिणाम का इंतजार करना चाहिए। मुझे विश्वास है कि ‘महागठबंधन’ आराम से सरकार बनाएगा। ये एग्जिट पोल वास्तविकता से कोसों दूर हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि ये सर्वेक्षण सत्तारूढ़ दलों के पक्ष में जनसंपर्क अभ्यास हैं।
पप्पू यादव ने भी एग्जिट पोल को खारिज किया
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी कहा, ‘वे एग्जिट पोल दिखा रहे हैं, मैं आपको वास्तविक परिणाम बता रहा हूं-महागठबंधन भारी बहुमत से सरकार बना रहा है। सीमांचल क्षेत्र में भारी मतदान से यह स्पष्ट है कि ‘इंडिया’ गठबंधन निर्णायक बहुमत के साथ सत्ता में आने जा रहा है।’ बिहार में मंगलवार को दूसरे और अंतिम चरण में रिकॉर्ड 68.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया और लगभग एक महीने तक चले चुनावी मुकाबले का समापन हुआ।
14 नवंबर को असली फैसला
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुनजियाल ने बताया कि दूसरे चरण में 68.79 प्रतिशत और दोनों चरणों में कुल 66.90 प्रतिशत मतदान (अनंतिम आंकड़े) हुआ, जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 9.6 प्रतिशत अंक अधिक है। हालांकि, निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली से जारी एक बयान में मतदान प्रतिशत 68.76 बताया गया। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
इनपुट- भाषा
You may also like

'जो दिल्ली में हुआ, वो दुनिया में कहीं ना हो', बम धमाके के बाद राजपाल यादव ने जाहिर की संवेदनाएं

भारत को ISSF विश्व चैंपियनशिप में दो रजत पदक, ऐश्वर्य तोमर और एशा-संम्राट ने किया शानदार प्रदर्शन

IND vs SA 2025: 'नीतीश रेड्डी पहले टेस्ट मैच से हो सकते हैं बाहर' टीम इंडिया के सहायक कोच ने प्लेइंग इलेवन पर दिया अपडेट

Rohit Sharma का बड़ा फैसला, अब खेलेंगे टी20, साउथ अफ्रीका ODI सीरीज से पहले इस टूर्नामेंट में मारी एंट्री

भारत बनाम साउथ अफ्रीका : पंत के साथ कोलकाता टेस्ट खेलेंगे जुरेल, इस खिलाड़ी को बैठना पड़ सकता है बाहर




