जिस तरह रामानंद सागर के टीवी सीरियल 'रामायण' ने इसके कलाकारों को हमेशा के लिए अमर कर दिया, उसी तरह बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' के कलाकार भी घर-घर मशहूर हो गए थे। उन्हें असल जिंदगी में भी उनके निभाए किरदारों से ही पहचाना जाने लगा। ऐसी ही एक कलाकार रहीं रूपा गांगुली, जिन्हें लोग आज भी द्रौपदी मानते हैं। रूपा गांगुली ने कई फिल्में और टीवी सीरियलों में काम किया, पर उन्हें पहचान 'महाभारत' की 'द्रौपदी' बनकर ही मिली थी। लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी उथल-पुथल रही। रूपा गांगुली ने 16 साल पहले एक शो में अपनी जिंदगी से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। जहां उन्होंने तीन बार सुसाइड की कोशिश की थी, वहीं उनका 'महाभारत' के एक-स्टार संग एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर रहा। और तो और पति के बारे में भी उन्होंने कई चौंकाने वाले राज खोले थे।कोलकाता में जन्मी रूपा गांगुली ने हिंदी के अलावा बंगाली फिल्मों और टीवी शोज में खूब काम किया। उन्हें 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो', 'करम अपना अपना', 'कस्तूरी' और 'वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया' जैसे सीरियलों में खूब पसंद किया गया। और फिर साल 1988 में बी.आर. चोपड़ा के टीवी सीरियल 'महाभारत' में मिले द्रौपदी के रोल ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया।
टीवी शो 'सच का सामना' में किए थे सनसनीखेज खुलासे, हुआ था पॉलीग्राफ टेस्टपर रूपा गांगुली की निजी जिंदगी खूब उतार-चढ़ाव भरी रही। इसके बारे में उन्होंने साल 2009 में आए टीवी शो 'सच का सामना' में कई चौंकाने वाले राज खोले थे। इस शो को राजीव खंडेलवाल ने होस्ट किया था। उन्होंने रूपा गांगुली का एक पॉलीग्राफ टेस्ट किया था, जिसमें कुछ सवाल पूछे गए। रूपा गांगुली के खुलासों ने जनता ही नहीं, बल्कि खुद उनके घर-परिवार के लोगों और दोस्तों के भी होश उड़ा दिए थे।
रूपा गांगुली ने 3 बार की थी सुसाइड की कोशिश, पति के खोले थे राजरूपा गांगुली ने खुलासा किया था कि उन्होंने तीन बार सुसाइड करने की कोशिश की थी। रूपा ने 'सच का सामना' में खुलासा किया था कि शादी के बाद उन्होंने पति के दबाव के कारण एक्टिंग छोड़ दी थी। वह कोलकाता में जाकर बस गई थीं। लेकिन पति उन्हें खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे। उन्हें पति के आगे बार-बार हाथ फैलाना पड़ता और तंगी झेली। इस कारण परेशान होकर उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी। ध्रुब मुखर्जी से की थी शादी, पति एक्टिंग से नहीं थे खुशरूपा गांगुली ने ध्रुब मुखर्जी से साल 1992 में शादी की थी। वह पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे। शादी के बाद वो एक बेटे के पैरेंट्स बने। हालांकि, शादी के 14 साल बाद रूपा गांगुली का पति से तलाक हो गया। रूपा गांगुली ने बताया था कि पति ध्रुब उनके एक्ट्रेस स्टेटस और एक्टिंग करने से खुश नहीं थे। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में तलाक की वजह रूपा का एक सिंगर संग अफेयर बताया गया।
13 साल छोटे सिंगर को डेट किया, लिव-इन में रहींरूपा गांगुली उम्र में 13 साल छोटे सिंगर दिब्येंदु को डेट करने लगी थीं। पति से तलाक के बाद रूपा की दिब्येंदु संग नजदीकियां बढ़ीं और वो लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगीं। इसका खुलासा भी रूपा ने 'सच का सामना' में किया था। पर कुछ साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। रूपा ने बाद में कबूल किया था कि उन्हें दिब्येंदु के मैरिज प्रपोजल को ठुकराने का पछतावा होता है। इस बात का भी पछतावा होता है कि उन्होंने शादी के लिए अपना करियर दांव पर लगा दिया था। 'महाभारत' के को-स्टार संग एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयररूपा गांगुली ने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का भी खुलासा किया था। रूपा से पॉलीग्राफ टेस्ट में सवाल किया गया था कि क्या कभी किसी पौराणिक भारतीय महाकाव्य पर आधारित टीवी शो में काम करते समय आपका किसी को-स्टार के साथ अफेयर रहा है? जवाब में रूपा ने कहा था- हां। मालूम हो कि रूपा गांगुली ने सिर्फ 'महाभारत' जैसे पौराणिक सीरियल में ही काम किया था। एक और सवाल पूछा गया था कि जब आप शादीशुदा थीं, तो क्या आपका एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर रहा? तो रूपा गांगुली ने 'हां' कहा था।

You may also like
13 साल के छात्र को घर में बंदी बना टीचर ने किया विवाह, 6 दिन बाद खुली पोल 〥
जब अर्थी पर कराया जा रहा था आखिरी स्नान, मुर्दा बोला, तुम लोग ये सब क्या कर रहे हो 〥
एक साथ 35 लड़कियों को डेट कर रहा था युवक, इस तरह से फूटा रोमियो का भांडा 〥
राजस्थान में प्रेमी की गिरफ्तारी: गांववालों ने किया बंधक
दुल्हन ने शादी से पहले बाथरूम जाने का बहाना बनाया, दूल्हा रह गया हैरान