Vivo अपना दमदार स्मार्टफोन Vivo X200 FE जल्द भारत में लॉन्च कर सकता है। Vivo इसे Vivo X200 Pro Mini की जगह लॉन्च कर सकता है। पिछले साल भारत में Vivo ने X200 और X200 Pro लॉन्च किए थे। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि Vivo अपने The X200 Pro Mini और X200 Ultra वेरिएंट को भारत में उतारेगा। वहीं अब खबर आ रही है कि Vivo X200 Pro Mini की जगह Vivo X200 FE को भारत में लाएगा। इससे उन लोगों का दिल टूट सकता है जो X200 Mini का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि Vivo के X200 Ultra के भारत में आने की उम्मीद अभी भी बरकरार है। ऑनलाइन इस पर चल रही चर्चा के बारे में ज्यादा जानते हैं। कब हो सकता है लॉन्च?Smartprix से मिल रही जानकारी के अनुसार Vivo X200 FE भारत में जून 2025 के आखिर में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि इसे Vivo X200 Ultra के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। Vivo X200 FE में Dimensity 9400e चिप का इस्तेमाल हो सकता है। इस चिप के साथ आने वाला यह पहला डिवाइस हो सकता है। Dimensity 9400e चिपसेट Dimensity 9400 का हल्का वेरिएंट हो सकता है। Vivo X200 FE के संभावित फीचर्सरिपोर्ट्स से पता चल रहा है कि इस फोन में 6.31-इंच की कॉम्पैक्ट 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है। जो कि 120Hz का रिफ्रेश रेट लेकर आ सकती है। इसमें 50MP के मेन, टेलिफोटो और सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। यानी के तीनों ही कैमरा 50MP के हो सकते हैं। बैटरी mah को लेकर जानकारी नहीं मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि ये फोन 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यही डिवाइस Vivo S30 Pro Mini के नाम से चीन में भी कंपनी लॉन्च कर सकती है। अब देखना होगा कि Vivo की ओर से आने वाले महीने में क्या फैसला लिया जाता है। क्या कहते हैं जानकार?स्मार्टफोन इंडस्ट्री की जानकारी रखने वालों का मानना है कि Vivo X200 और X200 Pro अपने कैमरा की वजह से भारतीय बाजार में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। हालांकि भारत में लोग X200 Mini का भी काफी इंतजार कर रहे थे। अब ऐसे में देखना होगा कि X200 Mini की जगह X200 FE को लाकर क्या कंपनी भारतीय यूजर्स को लुभा पाएगी। बता दें कि X200 FE काफी कम दाम में आ सकता है।
You may also like
आईपीएल पर सट्टा लगा रहे दो सटोरिया गिरफ्तार
चोरी की 11 साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
इस्पात हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, कोयला और खदानें मजबूत आधार: जी किशन रेड्डी
सोनीपत के आनंदपुर झरोठ में प्रशासन का रात्रि ठहराव,ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
पलवल: प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखना सरकार की प्राथमिकता : उपायुक्त