रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह से बने रहने के आसार हैं।
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके चलते नवंबर महीने में भी ठंड नदारद है। सुबह और शाम के समय ही ठंड हो रही है। जबकि दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण गर्मी बरकरार है।
देहरादून में शनिवार को चटक धूप खिली रही। सुबह और शाम की ठंड जहां परेशान कर रही है तो वही दिन के समय गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं। सर्द- गर्म की वजह से लोगों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और गले में दर्द जैसी संक्रामक बीमारियां हो रही है।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.3 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may also like

आईसीएफटी यूनेस्को गांधी मेडल से शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने वाली फिल्मों को मिलेगा सम्मान

गाजा ने इजराइल को मृत बंधक का शव सौंपा, 2014 के सैनिक होने का दावा

मप्र के रीवा में बेकाबू स्कॉर्पियो ने सड़क पार रहे लोगों की कुचला, 4 की मौत, दो घायल

भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल से की शिष्टाचार भेंट

रायपुर : कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस