दुनिया की दिग्गज हस्तियों में शुमार एलन मस्क काफी वक्त से विकिपीडिया पर हमलावर थे और उसे एक पक्षपाती प्लेटफॉर्म बताने की कोशिश करते थे। मस्क ने ऐलान कर दिया था कि वह विकिपीडिया के जवाब में अपना एक प्लेटफॉर्म लेकर आएंगे। मस्क ने दुनिया के सामने अपना एआई ड्रिवन प्लेटफॉर्म Grokipedia (ग्रोकिपीडिया) लॉन्च कर दिया है। उन्होंने इसे विकीपीडिया का बेहतर ऑप्शन बताया है। मस्क का कहना है कि लॉन्च हुआ वर्जन Grokipedia 1.0 है, जिसे विकिपीडिया से बेहतर बताया गया है। ग्रोकिपीडिया को मस्क की एआई कंपनी xAI ने डेवलप किया है और यह चैटजीपीटी जैसे सिस्टम पर बेस्ड है।
क्यों लाया गया ग्रोकिपीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एलन मस्क ग्रोकिपीडिया को एक ऑनलाइन ज्ञानकोश की तरह प्रस्तुत कर रहे हैं। इसे ज्यादा स्वतंत्र बताया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, सोमवार देर रात जैसे ही ग्रोकिपीडिया को लॉन्च किया गया, इसकी साइट कुछ घंटे ही काम कर पाई।
किस तरह काम करता है ग्रोकिपीडिया grokipedia.com/ का इंटरफेस बेहद साफ सुथरा है। यह ब्लैक थीम में है। वेबसाइट के बीचों बीच सर्च का ऑप्शन है, जिस पर आप अपने विषयों को सर्च कर सकते हैं। एनबीटी टेक ने अंग्रेजी में कंटेंट सर्च किया तो यह उत्तर दे रहा था, जबकि हिंदी में कंटेंट सर्च करने पर हमें जवाब नहीं मिला। ऐसा लगता है कि अभी इसमें स्थानीय भाषाओं का सपोर्ट नहीं है। इसके अलावा, अंग्रेजी में भी बहुत सारे टॉपिक्स पर हमें जवाब नहीं मिले। ग्रोकिपीडिया पर दी गई जानकारियों को एआई चैटबॉट से फैक्ट चेक करवाया जाता है।
क्या भरोसा कर पाएंगे लोग सबसे बड़ा सवाल यह है कि ग्रोकिपीडिया पर मिलने वाली जानकारियों पर लोग भरोसा कर पाएंगे। ग्रोकिपीडिया में आने वाली जानकारियां एआई से चेक करवाई जा रही हैं, जबकि विकिपीडिया की जानकारियों को इंसानों द्वारा फैक्ट चेक किया जाात है। सोशल मीडिया पर लोग ऐसे स्क्रीनशॉट्स भी शेयर कर रहे हैं, जिनमें ग्रोकिपीडिया पर दी गई जानकारी विकीपीडिया से उठाई गई है।
जवाबों पर उठ रहे सवाल ग्रोकिपीडिया पर दिए जा रहे जवाबों पर सवाल उठने लगे हैं। उदाहरण के लिए इसने जेंडर को सिर्फ मेल और फीमेल के रूप में परिभाषित किया है। सिर्फ बायलॉजिकल जेंडर की बात की है। वहीं, विकिपीडिया में जेंडर को मेल और फीमेल के अलावा तीसरे जेंडर के तौर पर भी समझाया और बताया जाता है। एलन मस्क ने ग्रोकिपीडिया को लेकर जितनी बातें और दावे किए थे, शुरुआती नजर में वो कमजोर और कच्चे दिख रहे हैं। ग्रोकिपीडिया पर कई विषयों को शामिल किया गया है, लेकिन कम जानकारी के साथ उन्हें लाइव कर दिया गया है।
एलन मस्क का महिमामंडन खास यह है कि ग्रोकिपीडिया पर जब एलन मस्क के बारे में पूछा गया तो उसने मस्क की कई कामों की बहुत ज्यादा तारीफ करते हुए उनका महिमामंडन किया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ग्रोकिपीडिया में फैक्चुअल गलतियां भी दिख रही हैं। मस्क के अमेरिकी सरकार में शामिल से जुड़े विषय पर तथ्यात्मक गलतियां थीं, विवेक रामास्वामी के बारे में भी फैक्चुअल मिस्टेक देखने को मिले।

You may also like

फैशन की दुनिया में बेहतर करियर चाहिए तो सीख लीजिए AI, डिजाइनर से लेकर रिटेल वर्कर्स ऐसे उठा रहे फायदा

सरकारी स्कीम का झांसा देकर जमीन हड़पने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सपने में लोग आते हैं और कहते हैं परिवार को मार डालो... कानपुर में सुसाइड नोट लिखकर छात्र ने की आत्महत्या

दिल्ली: एमसीडी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, वीरेंद्र सचदेवा बोले- नतीजे भाजपा के पक्ष में

अजीब सा था टॉयलेट के बल्ब का होल्डर, हिडन कैमरा मिलने पर रिसॉर्ट मालिक अरेस्ट, मुंबई में अलर्ट कर देने वाली घटना