राष्ट्रीय मिति चैत्र 27, शक सम्वत् 1947, वैशाख, कृष्णा, चतुर्थी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 05, शव्वान 18, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 17 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। चतुर्थी तिथि अपराह्न 03 बजकर 24 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 21 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 50 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 03 बजकर 24 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार सती अनुसूईया जयंती, गण्डमूल प्रातः 05 बजकर 55 मिनट से। सूर्योदय का समय 17 अप्रैल 2025 : सुबह में 5 बजकर 55 मिनट तक। सूर्यास्त का समय 17 अप्रैल 2025 : शाम में 6 बजकर 46 मिनट तक। आज का शुभ मुहूर्त 17 अप्रैल 2025 :ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक सुबह में 5 बजकर 9 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक। आज का अशुभ मुहूर्त 17 अप्रैल 2025 :दोपहर में 1 बजकर 30 से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 56 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 12 मिनट से 11 बजकर 3 मिनट तक। आज का उपाय : आज विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। (आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा)
You may also like
मुंबई के विले पार्ले स्थित 26 साल पुराने जैन मंदिर पर अधिकारियों ने बुलडोजर चलाया और लाठीचार्ज किया
Motorola Launches Moto Book 60 and Moto Pad 60 Pro in India with Premium Design and Powerful Performance
बीड के विवादास्पद पीएसआई रंजीत कासले को अत्याचार मामले में गिरफ्तार किया गया
दैनिक राशिफल : 19 अप्रैल, शुक्रवार को इन राशियो के ऊपर टूट सकता है मुसीबतो का पहाड़
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! MBBS और BDS अधिकारियों की रिटायरमेंट की आयु बढ़ाकर इतने साल करने का दिया आदेश