रांची: झारखंड में रांची पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई है। खलारी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसके बाद पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में इन दोनों अपराधियों को पैर में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी योजना
गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी सकते में आ गए।पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य खलारी थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। रांची एसएसपी के निर्देश पर, अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम मौके पर भेजी गई।
घिरने के बाद पुलिस पर हमला
जब पुलिस ने अपराधियों को घेरने की कोशिश की, तो गैंग के सदस्यों ने पुलिस पर हमला करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में, पुलिस टीम को भी गोली चलानी पड़ी। इसी जवाबी फायरिंग में गैंग के दो सदस्य घायल हुए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है।
सघन तलाशी अभियान की शुरुआत
मुठभेड़ स्थल और आस-पास के इलाकों में रांची पुलिस की ओर से सघन तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चलाया जा रहा है।

You may also like
इजराइल कैबिनेट ने हमास से युद्धविराम समझौते के पहले चरण को मंजूरी दी
असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज, गौरव गोगोई के परिवार पर की टिप्पणी
Rashifal 11 oct 2025: इन राशियों के लिए अच्छा होगा दिन, भाग्य देगा साथ, धन प्राप्ती के बन रहे योग, जाने राशिफल
Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास, दिल्ली टेस्ट में सेंचुरी ठोककर की Graeme Smith के महारिकॉर्ड की बराबरी
वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने से पहले नहीं` देखीं जेबें। अंदर छुपी चीज़ ने किया ज़ोरदार धमाका दहशत में घरवाले