रियाद: सऊदी अरब के मक्का में भीषण गर्मी के बीच हज यात्रा आज (4 जून) से शुरू हो गई है। इस साल हज के लिए 14 लाख से ज्यादा मुस्लिम दुनियाभर से सऊदी पहुंचे हैं। बुधवार से हाजियों ने करीब 1,400 साल पुरानी हज यात्रा से जुड़े अरकान शुरू कर दिए हैं, जो अगले कुछ दिन तक जारी रहेंगे। इस साल भी हाजियों के लिए सऊदी की भीषण गर्मी एक चुनौती है। 40 डिग्री से ज्यादा तापमान में खुले आसमान के नीचे धार्मिक अनुष्ठान आसान नहीं होंगे। खासतौर से ज्यादा उम्र के हाजियों को मुश्किल होगी।
सऊदी अरब सरकार ने पिछले साल हज के दौरान गर्मी से हुई मौतों को देखते हुए इस दफा सुरक्षा और गर्मी से बचाव के लिए इंतजाम किए हैं। सऊदी अधिकारियों ने गर्मी से बचाव के लिए टेंट बढ़ाए है और चिकित्सा कर्मियों को तैनात किया है। सऊदी हज मंत्री तौफीक अल-रबिया ने बताया कि 400 से ज्यादा कूलिंग यूनिट लगाए गए हैं। खासतौर से काबा के तवाफ और मीना में गर्मी चुनौती बन रही है।
बीते साल गई थी हजारों की जानसऊदी अरब में पिछले साल गर्मी के कारण हज के दौरान 1300 लोगों की मौत हो गई थी। बीते साल मक्का और सऊदी के दूसरे शहरों में तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसे में इस साल अधिकारी बिना परमिट वाले तीर्थयात्रियों पर सख्ती की है। इसके अलावा कई सख्त नियम लागू किए हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग हो रहा है।
सऊदी अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल ज्यादातर मौतें बिना परमिट वाले तीर्थयात्रियों की हुईं, जिनके पास एयर कंडीशनिंग टेंट और बसों तक पहुंच नहीं थी। इस साल लगातार छापे, ड्रोन निगरानी और टेक्स्ट अलर्ट के जरिए बिना परमिट वाले तीर्थयात्रियों पर नकेल कस रहे हैं। हज परमिट देशों को कोटा के आधार पर आवंटित किए जाते हैं।
बच्चों को आने की इजाजत नहींसऊदी ने इस साल 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए हज यात्रा करने पर पाबंदी लगाई है। हाल के वर्षों में यह एक बड़ा नीतिगत बदलाव है। सऊदी अरब ने यात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है क्योंकि भारी भीड़ के चलते बच्चों के लिए माहौल खतरनाक हो जाता है।
इस साल अप्रैल में अनधिकृत हज तीर्थयात्रियों पर अंकुश लगाने और यात्रा को नियंत्रित करने के लिए सऊदी अरब ने 14 देशों के अल्पकालिक वीजा निलंबित किया था। इनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया, यमन और मोरक्को शामिल हैं।

You may also like
ऑल टाइम हाई पर पहुंची बिटकॉइन, 1 करोड़ रुपये के करीब पहुंची कीमत, कहां से मिल रहा टॉनिक?
राख के पंखों वाली देवी! रेगिस्तान से निकला 20 करोड़ साल पुराना उड़ने वाला शिकारी, बदल दी इतिहास की कहानी
बॉम्बे हाउस में बंद कमरे की मीटिंग: टाटा संस के चेयरमैन ने वो काम किया जो रतन टाटा ने कभी नहीं किया
ट्रंप की आलोचना करने पर एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कॉमी का सीक्रेट सर्विस ने पीछा किया
ऑस्ट्रेलिया से भारत आ रही फ्लाइट में बिगड़ी एयर होस्टेस की तबीयत! जयपुर के डॉक्टर ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, जाने पूरा मामला