आज का मौसम 25 जुलाई 2025: दिल्ली के लोगों को आज उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक बादल छाए रहने, बादल गरजने और बिजली चमकने का पूर्वानुमान किया है। उधर यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में लैंड स्लाइड का खतरा है।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तीव्र वर्षा होने के संभावना है। देहरादून में भी आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और एक दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने के आसार हैं।
जानें आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान
मध्य प्रदेश के 23 जिलों में बाढ़ की चेतावनीमध्य प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं, जिसका जनजीवन पर असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए, राज्य के 23 जिलों में अचानक बाढ़ की स्थिति बनने की चेतावनी जारी की गई है। जानकारी के अनुसार राज्य में इस बार मानसून मेहरबान है, अधिकांश हिस्सों में औसत से भी ज्यादा बारिश हो चुकी है। आंकड़े बताते हैं कि इस बार अब तक 21 इंच बारिश दर्ज हुई है, जो औसत बारिश से 7.3 इंच अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में एक बार फिर बारिश के दौर ने जोर पकड़ लिया है। इससे कई मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। नदी नालों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। ओरछा और झांसी के बीच सातार नदी का जल स्तर बढ़ने पर आवागमन बाधित है।
ओडिशा के 12 जिलों में भारी बारिश के आसारबंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से ओडिशा के कम से कम 12 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘विफा’ फिर उभर आया है और इसके प्रभाव के कारण बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना है। भारी बारिश का अनुमान जताते हुए मयूरभंज, क्योंझर, मलकानगिरी और कोरापुट जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
साथ ही, सुंदरगढ़, देवगढ़, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, ढेंकानाल और अंगुल जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज के साथ तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना है।

You may also like
इतिहास के पन्नों में 27 जुलाईः निशानेबाजी में बढ़ी वैश्विक धमक
पुरुषों ˏ के अकाल से जूझ रहा ये मुस्लिम देश, संबंध बनाने के लिए तड़प रहीं महिलाएं
कारगिल युद्ध: जब भारत ने अपनी रणनीति से पलट दी बाज़ी
दोनों बच्चों को दिया जहर, पत्नी का घोंटा गला, फिर पंखे से लटककर दे दी जान… राजस्थान में पलभर में खत्म हो गई 4 जिंदगियां
आज बदलने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत, वीडियो राशिफल में देखे शुक्र गृह के गोचर से मिथुन समेत किन जातकों पर होगी धनवर्षा