मुंगेर: बिहार में मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी है। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी नेता सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजद के अरुण साह के बीच है। जन सुराज पार्टी ने यहां से डॉ संतोष सिंह को मैदान में उतारा है। आज बिहार चुनाव 2025 के पहले फेज में 3,06,333 वोटर तारापुर के अगले विधायक का फैसला करेंगे। बिहार के मुंगेर जिले का एक प्रमुख अनुमंडल स्तरीय कस्बा तारापुर इतिहास, संस्कृति, आस्था और राजनीति के कई रंगों को समेटे हुए है। तारापुर विधानसभा क्षेत्र जमुई लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। तारापुर विधानसभा क्षेत्र में असरगंज, टेटिहा बम्बर, संग्रामपुर और खड़गपुर ब्लॉक की आठ ग्राम पंचायतें शामिल हैं। 1951 में स्थापित इस क्षेत्र ने 19 बार विधायक चुने हैं, जिनमें दो उपचुनाव शामिल हैं।
वोटिंग के लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
तारापुर विधानसभा में इतनी पंचायतें
इस क्षेत्र की राजनीतिक विशेषता यहां की ओबीसी आबादी, खासकर कुशवाहा समुदाय का प्रभाव है। यहां से चुने गए अधिकांश विधायक इसी जाति से रहे हैं, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों। कांग्रेस ने पांच, जदयू ने छह (दो बार समता पार्टी के रूप में) और आरजेडी ने तीन बार जीत हासिल की। अन्य दलों जैसे संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, शोषित दल, जनता पार्टी, सीपीआई और एक निर्दलीय ने भी एक-एक बार जीत दर्ज की। 2021 के उपचुनाव समेत दो इलेक्शन में जदयू और राजद के बीच जीत का अंतर करीब 2 से 4 प्रतिशत रहा है। इस सीट पर 2010 के बाद से जदयू का कब्जा रहा है।

You may also like

गोविंदा ने कहा 'क्या करे.. नाचके आए हैं', IPS अफसर ने बताई तब की बात, जब अंडरवर्ल्ड के इशारे पर मजबूर था बॉलीवुड

एआई का इस्तेमाल करियर प्लान करने और परेशानियों को सुलझाने के लिए कर रहे कर्मचारी

भारत में ही है स्वर्ग का रास्ता; पुराणों में भी है रहस्यमयी सीढ़ियों का जिक्र

इनसे कुछ मदद मिलती है क्या... क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के हाथ पर बने हनुमान जी के टैटू देखकर पूछ बैठे पीएम मोदी

एक वोट सरकार ही नहीं, आपके बच्चों का भविष्य भी बदलेगा : मुकेश सहनी