रांचीः रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 19 जून को हुई भारी बारिश के कारण पहले ही स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अब 24 और 25 जून को रांची, हजारीबाग समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण 26 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 24 और 25 जून को रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, गुमला और खूंटी में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 25 जून को रांची के साथ-साथ रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश की संभावना है। इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
10 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को भी 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं। इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण बारिश
मौसम विभाग ने विभाग ने यह भी कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण 26 जून तक राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

You may also like
नकली सोना बेचने के आरोप में दो भाइयों पर हमला, एक की पीट-पीटकर हत्या
देवरिया : पत्रकार और भाजपा विधायक को धमकी देने वाला गिरफ्तार
मांजरेकर ने बुमराह की तुलना न्यूजीलैंड के महान गेंदबाज रिचर्ड हेडली से की
क्या रणविजय सिंह का नया शो 'गोरी चले गांव' बदल देगा ग्रामीण जीवन की परिभाषा?
क्या आप तैयार हैं डर और हंसी के अनोखे संगम के लिए? जानें इन हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के बारे में!