राष्ट्रीय मिति वैशाख 14, शक संवत 1947, वैशाख, शुक्ल, सप्तमी, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 22, जिल्काद 05, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। सप्तमी तिथि प्रातः 07 बजकर 20 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ।पुष्य नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 54 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 42 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 07 बजकर 20 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार श्री दुर्गाष्टमी व्रत, गण्डमूल 12ः54 से। सूर्योदय का समय 4 मई 2025 : सुबह में 5 बजकर 37 मिनट तक। सूर्यास्त का समय 4 मई 2025 : शाम में 6 बजकर 58 मिनट तक। आज का शुभ मुहूर्त 4 मई 2025 :ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 13 मिनट से 4 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 18 मिनट तक। आज का अशुभ मुहूर्त 4 मई 2025 :शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 57 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल शाम में 5 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक। आज का उपाय : आज चींटियों को आटा खिलाएं। (आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा)
You may also like
बलरामपुर : मौसम में हुए बदलाव से बढ़ रहे उल्टी दस्त के मरीज, 13 भर्ती
अलवर कलक्टर की अपील: मॉक ड्रिल के दौरान घबराए नहीं, सक्रिय भागीदारी निभाएं
यूएन महासचिव ने भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव पर जताई चिंता, संयम बरतने की अपील
हम चाहते थे आतंकवादियों का सफाया हो, सशस्त्र बलों ने कर दिखाया : अजय राय
ऑपरेशन सिंदूर : भारत के एयरस्ट्राइक के बाद सहमा पाकिस्तान, आसमान में भी सन्नाटा