Next Story
Newszop

आज का मेष राशि का राशिफल 29 मई 2025 : भविष्य की योजनाएं बनाएंगे और पैसों की बचत कर पाएंगे

Send Push
Aries Horoscope 29 May 2025 :आज मेष राशि का करियर राशिफल : आज मेष राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में मिले-जुले परिणाम मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय कर रहे जातकों को कुछ कार्यों में अपेक्षित सफलता मिलेगी, विशेषकर जहां पहले से योजना बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर, कुछ परियोजनाएं आर्थिक संसाधनों की कमी या पेमेंट के अभाव में अटक सकती हैं। खासकर सरकारी कागज़ात या पेमेंट संबंधित मामलों में देरी की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है, क्योंकि कार्यालय में पक्षपातपूर्ण निर्णय लिए जाने की आशंका है, जैसे कुछ सहयोगियों को अनुचित तरीके से प्रमोशन दिया जा सकता है। इससे अन्य सहकर्मियों के बीच असंतोष या विरोध का माहौल बन सकता है। यदि आप वरिष्ठ पद पर हैं, तो वाणी में संयम रखें और निष्पक्ष निर्णय लें। आज मेष राशि पारिवारिक जीवन : दांपत्‍य जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और आत्मीयता बढ़ेगी, जिससे रिश्तों में गर्माहट और प्रेम की अनुभूति होगी। परिवार के अन्य सदस्य भी संतुलित व्यवहार करेंगे, जिससे घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। यदि किसी पारिवारिक कार्यक्रम की योजना बन रही है तो आज उसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। आज मेष राशि की सेहत : सेहत को लेकर आज थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खासकर पेट से संबंधित परेशानियां जैसे गैस, अपच या एसिडिटी हो सकती है। तीखे, मसालेदार तथा तेलयुक्त भोजन से परहेज़ करें। अत्यधिक चाय या कैफीन युक्त पेय का सेवन करने से बचें। दिनचर्या में थोड़ी शारीरिक हलचल या योग को शामिल करें, जिससे पाचन तंत्र मजबूत रहेगा। आज मेष राशि के उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए हितकारी होगा। आपको परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। बच्‍चों को केला खिलाएं।
Loving Newspoint? Download the app now