अगली ख़बर
Newszop

Navratri 2025 Rashifal : नवरात्रि में बना राजयोग और धन योग का महसंगम, महानवमी से पहले इन 4 राशियों को मां दुर्गा की कृपा से मिलेगा लाभ

Send Push
नवरात्रि में इस बार ग्रहों का बेहद ही दुर्लभ और अद्भुत संयोग बन रहा है। अबकी बार नवरात्रि में धन योग का महासंगम हो रहा है। इस बार बुधादित्य राजयोग, धन योग, भद्र राजयोग, सम योग और वरिष्ठ योग का शुभ संयोग बनेगा। दरअसल, इस नवरात्रि मंगल और चंद्रमा की युति तुला राशि बनने से धन योग का निर्माण होगा। साथ ही इस समय कन्या राशि में बुध और सूर्य की युति होने से बुधादित्य राजयोग बना है। जबकि बुध के अपनी मूल त्रिकोण राशि कन्या में होने से भद्र राजयोग प्रभाव में आया है। इसी के साथ सम योग और वरिष्ठ योग का भी संयोग बन रहा है। ग्रहों की इस शुभ स्थिति के प्रभाव से इस नवरात्रि वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों को लाभ के साथ साथ कई अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। इन राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसेगी। मां दुर्गा के आशीर्वाद से लाभ और उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।
​नवरात्रि 2025, वृषभ राशि को मिलेगा धन लाभ image

वृषभ राशि से पंचम भाव में बुधादित्य और भद्र राजयोग बनने जा रहा है। ऐसे में आपको मां दुर्गा की कृपा से करियर में ऐसे अवसर मिलेंगे जो आपको नई ऊंचाइयों पर लेकर जा सकते हैं। साथ ही आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की भी संभावनाएं हैं। साथ ही आपको संतान से जुड़ी सारी चिंताएं दूर होंगी और विदेशी क्षेत्रों से आपको लाभ मिलेगा। जो लोग आईटी आदि से जुड़े हैं उन्हें लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। जो लोग उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं उन्हें लाभ मिलने के आसार हैं।


नवरात्रि 2025, मिथुन राशि करियर में अचानक मिलेगा लाभ image

मिथुन राशि के जातकों को मां दुर्गा की कृपा से इस नवरात्रि दोहरा लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। आपकी राशि के चतुर्थ भाव में बुधादित्य राजयोग और भद्र राजयोग बनेगा। ऐसे में आपको सुख साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही आपके लिए धन योग के उत्तम संयोग भी बन रहे हैं। साथ ही कार्यस्थल पर आपको कामकाज में बहुत ही सुकून मिलेगा और आपकी किस्मत का सितारा भी बुलंद होगा। आपको अपने करियर में अचानक ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।


नवरात्रि 2025,कन्या राशि आपकी छवि होगी मजबूत image

कन्या राशि में ही बुधादित्य राजयोग और भद्र राजयोग बन रहा है। ऐसे में कन्या राशि के लोगों को डबल राजयोग से डबल मुनाफा मिलने वाला है। आपको ज्ञान की प्राप्ति होगी। साथ ही मान सम्मान में तेजी से वृद्धि होने की संभावनाएं हैं। मां दुर्गा की कृपा से इस अवधि में आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे समाज में आपके एक अलग और सकारात्मक छवि बनेगी। साथ ही आप अपने ज्ञान से लोगों को प्रभावित करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं।


नवरात्रि 2025, तुला राशि धन संपत्ति का मिलेगा सुख image

तुला राशि में ही धन योग बन रहा है। दरअसल, इस समय मंगल और चंद्रमा आपकी राशि में युति करते हुए धन योग बनाएंगे। ऐसे में मां दुर्गा की कृपा से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी साथ ही आपको इस अवधि में धन संपत्ति या वाहन का सुख भी मिल सकता है। मंगल के कारण आपके अंदर एक अलग ही लीडरशिप क्वालिटी देखने को मिलेगी। आप कार्यस्थल पर खुद को साबित करेंगे। जिससे आपके अधिकारी भी आपसे काफी प्रसन्न होंगे और आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर देंगे।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें