मकर साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जुलाई 2025 : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के लिए जीवन की गति धीमी लेकिन चिंतनशील रहेगी। यह सप्ताह आत्मनिरीक्षण, व्यावसायिक बुद्धिमत्ता और पारिवारिक संतुलन की मांग करता है। स्वयं को समय दीजिए, सोचिए, समझिए और फिर ठोस कदम उठाइए। कम कहिए, पर सोच समझकर कहिए। आपकी खामोशी ही इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। विचारों की गहराई बढ़ेगी, आप आत्ममंथन में डूबे रहेंगे और भीतर की बेचैनी के बावजूद जीवन के व्यावसायिक और सामाजिक मोर्चों पर संयम और विवेक से कामयाबी की राह बनाई जा सकती है। यह सप्ताह स्थिरता और सावधानी के मंत्र के साथ बीतेगा।
सप्ताह का आरंभ आत्मनिरीक्षण और भीतरी उथल-पुथल के साथ होगा। बाहरी रूप से परिस्थितियां आपके नियंत्रण में प्रतीत होंगी, लेकिन भीतर का अंतर्द्वंद और मानसिक बेचैनी आपको छूकर जाएंगे। विरोधी परिस्थितियों के बीच आपकी आंतरिक शक्ति और धैर्य ही विजय का आधार बनेगा। राजनीतिक व्यक्तित्वों से निकटता लाभप्रद हो सकती है। अपनों का साथ संबल देगा, लेकिन वैचारिक मतभेद क्षणिक तनाव उत्पन्न कर सकते हैं। यात्रा के मामलों में विशेष सतर्कता आवश्यक है। विशेषकर वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विपरीत लिंगियों के साथ व्यवहार में गरिमा बनाए रखें, क्योंकि किसी बात को लेकर संशय या झिझक हो सकती है। जीवनसाथी के ऊपर कार्यभार की अधिकता उसका व्यवहार बदल सकती है, जिससे संबंधों में हल्की खटास आ सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। साथ ही किसी नजदीकी पर अविश्वास की आशंका आपको आंतरिक रूप से अस्थिर कर सकती है।
सप्ताह के बीच में आपको किसी व्यक्ति विशेष की सहायता से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आपकी संयमित और विवेकपूर्ण कार्यप्रणाली से जटिल कार्य भी सहज हो सकते हैं। हालांकि, कुछ छोटी परेशानियां आपके मन पर बड़ा प्रभाव डाल सकती हैं। ऐसे में आत्मबल और विवेक आपका सबसे बड़ा सहारा बनेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक रुझान इस दौरान बढ़ेगा। आपके विरोधी और प्रशंसक दोनों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे आपके व्यक्तित्व की गहराई और पहुंच का विस्तार होगा। आपके द्वारा उठाए गए छोटे-छोटे कदम, बहुप्रतीक्षित इच्छाओं की पूर्ति की दिशा में निर्णायक सिद्ध हो सकते हैं। हालांकि जल्दबाजी से बचें। यह समय स्थिर और सोची-समझी चाल चलने का है। स्वास्थ्य की दृष्टि से जीवनसाथी और स्वयं दोनों की ओर ध्यान देना आवश्यक होगा। सिरदर्द, कमजोरी या कोई हल्का ज्वर शरीर को थका सकता है। दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है इसलिए अत्यधिक सतर्कता बरतें। निवेश की दृष्टि से यह सप्ताह प्रतिकूल है। जोखिम लेने से बचें, वरना हानि हो सकती है। साथ ही आपकी किसी बात की ग़लत व्याख्या सार्वजनिक असहजता का कारण बन सकती है।
सप्ताहांत में संतान पक्ष को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मन को सुकून देगा। हालांकि विपरीत लिंगियों के साथ व्यवहार में अब भी संयम और दूरी बनाए रखने की सलाह है। आपकी किसी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा सकता है इसलिए हर वाक्य सोच-समझकर बोलें। इधर की बात उधर करना इस सप्ताह विशेष रूप से नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। बाहुबल और आत्मबल दोनों में वृद्धि होगी। अचल संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ आपको प्रसन्न कर सकता है। सहयोगियों के साथ सामंजस्य उत्तम रहेगा। लेकिन ईर्ष्या और मन में उपजे संदेह का विष आपके तेजस्वी आभामंडल को धूमिल कर सकता है। इस समय समस्याओं को टालना उचित नहीं होगा। उनका सामना करें। कुछ भावनात्मक उलझनों के कारण कामेच्छा में भी क्षय महसूस हो सकता है। मित्रों की मुस्कुराहट और अपनों का सुखद व्यवहार आपके अंतर्मन को भर देगा। संगीत, साहित्य और कलाओं में रुचि बढ़ेगा। फिर भी आलस्य हावी रह सकता है और अगर उसमें घमंड या संशय का तड़का लगा, तो अनचाही हानि हो सकती है।
शुभ रंग- सफेद, भूरा
शुभ अंक- 4, 7

You may also like
प्रशांत किशोर पर भाजपा-जदयू का पलटवार, कहा- लोगों को भ्रमित करना ठीक नहीं
मुझे टाइपकास्ट होने का डर नहीं : कविता बनर्जी
आईसीसी ने जून महीने में 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए मार्करम, रबाडा और निसांका के नाम की घोषणा की
पंजाबी की तुलना में तेलुगू फिल्म सेट पर रहती है ज्यादा गंभीरता : यामिनी मल्होत्रा
यूपी: नदियों की सफाई को लेकर अखिलेश ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- पूरे प्रदेश के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद