जयपुर/अलवर: राजस्थान इंटेलिजेंस (Rajasthan Intelligence) ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में अलवर जिले के मंगत सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर राजकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 (Official Secrets Act 1923) के तहत कार्रवाई की गई है। राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अलवर के गोविंदगढ़ निवासी मंगत सिंह की गतिविधियां तब संदिग्ध पाई गईं, जब इंटेलिजेंस टीम अलवर छावनी क्षेत्र की निगरानी कर रही थी।
सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान भेजता था जानकारियांसूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंधु के बाद राजस्थान इंटेलिजेंस प्रदेश के सामरिक महत्व के क्षेत्रों पर कड़ी नजर रख रही थी। इसी दौरान अलवर के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे छानी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि अलवर निवासी मंगत सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था और सोशल मीडिया के माध्यम से संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था।
मंगत सिंह कैसे पाकिस्तानी महिला के जाल में फंसा?
जांच में खुलासा हुआ कि मंगत सिंह पिछले दो वर्षों से पाकिस्तानी हैंडलर के 'जाल' में फंसा हुआ था। पाकिस्तानी हैंडलर ने खुद को ईशा शर्मा के फर्जी नाम से उसे अपने जाल में फंसाया। बताया जा रहा है कि धन और हनीट्रैप के लालच में मंगत सिंह अलवर और आसपास के संवेदनशील इलाकों से सामरिक सूचनाएं साझा करता था।
स्पेशल पुलिस स्टेशन में मंगत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज
राजस्थान पुलिस ने बताया कि मंगत सिंह के खिलाफ कल (बीते दिन) थाना स्पेशल पुलिस स्टेशन, राजो जयपुर में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद CID इंटेलिजेंस राजस्थान ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

You may also like
न्यूरो सर्जरी विभाग के एचओडी रिश्वत मामला:एसीबी की टीम ने एसएमएस अस्पताल पहुंच कई दस्तावेज किए जब्त
सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण दर्ज
रेलवे स्टेशन से 575 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
'किसान राहत पैकेज इतिहास का सबसे बड़ा मजाक', उद्धव ने फडणवीस सरकार को घेरा, शिंदे बोले- घड़ियाली आंसू बहा रहे ठाकरे
CWC 2025: रन दौड़ते हुए गिरीं श्रीलंका की कप्तान अट्टापट्टू, फैंस की सांसें अटकीं कुछ पल के लिए; VIDEO